• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

नवजात मासूम को ट्रेन में छोड़कर जाने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

संवाददाता, इमरान बेग by संवाददाता, इमरान बेग
November 2, 2023
in Latest News, मध्यप्रदेश
0
नवजात मासूम को ट्रेन में छोड़कर जाने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

नवजात मासूम को ट्रेन में छोड़कर जाने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

15 दिन की मासूम को ट्रेन में छोड़कर जाने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, गर्भवती होने पर एक महीने पहले ही की थी लव मैरिज

तीन दिन पहले उज्जैन रेलवे स्टेशन पर नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन में नवजात मासूम बच्ची को बेसहारा छोड़कर जाने वाली महिला और उसके साथी को पुलिस ने इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। गर्भवती होने पर दोनों ने दो महीने पहले ही विवाह किया था। बच्ची का जन्म हुआ तो जिम्मेदारी उठाने से मना कर दिया। नवजात को पालने में असमर्थ बताकर उसे ट्रेन में छोड़कर चले गए पुलिस तीन दिन से महिला की तलाश में जुटी थी। जांच में महिला के साथ एक युवक के भी होने की बात सामने आई थी। जिसके बाद परतें खुलती गई और पुलिस आरोपी पति-पत्नी तक पहुंच गई।

उज्जैन से भोपाल तक यात्रियों ने बच्ची को संभाला

नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर खुशबू और सौरभ बच्ची को साथ लेकर उज्जैन पहुंचे थे। पूरे रास्ते ने सौरभ दूर-दूर रहा ताकि किसी को शक ना हो। उज्जैन स्टेशन पर आकर खुशबू ने बच्ची को छोड़ा और ट्रेन के दूसरे डिब्बे से पीछे की तरफ जाकर ट्रेन के रवाना होने पर नीचे उतरी ताकि कोई उसे बच्ची को वापस ना सौंप दे। ट्रेन चलने पर यात्रियों ने महिला को शौचालय की तरफ जाकर देखा। ट्रेन के दोनों तरफ वाले अन्य डिब्बों में देखा लेकिन वो नहीं मिली।

यात्रियों ने भोपाल स्टेशन आने तक मासूम का ख्याल रखा और महिला की तलाश भी की। इसके बाद बच्ची को भोपाल जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मासूम को पहले चाइल्ड स्पेशलिस्ट को दिखाने के बाद भोपाल मातृछाया को सौंप दिया। हालांकि महिला बच्ची को उज्जैन रेलवे स्टेशन पर छोड़कर गई थी इसलिए जीआरपी उज्जैन ने महिला के खिलाफ धारा ३१७ के तहत अपराध दर्ज किया। अब एक दो दिन में बच्ची को उज्जैन मातृछाया में लाया जाएगा।

Previous Post

मुझ पर लगाए आरोप सिद्ध कर दे विधायक, मैं चुनाव नहीं लडुंगा 

Next Post

मालवा के मोदी ने मालवा पगड़ी बांधकर क्षेत्र की जनता से लिया आशीर्वाद भाजपा प्रत्याशी इंदर सिंह परमार ने आज से किया जनसंपर्क प्रारंभ

संवाददाता, इमरान बेग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0

Igf 1 Lr3 Acetato en el Culturismo: Beneficios y Consideraciones

February 15, 2026

Hypoxieorientiertes Training: Steigern Sie Ihre Leistung mit Erythropoietin

February 15, 2026
शंकरगढ़: चार किलो से अधिक गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग अभिरक्षा में

शंकरगढ़: चार किलो से अधिक गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग अभिरक्षा में

February 15, 2026

QuickWin Casino: Una Puerta a la Diversión y Recompensas Rápidas

February 14, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7