भारत tv 24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर,18 जुलाई 2024/ बलौदा बाजार में सतनामी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर युवा कांग्रेस ने बलरामपुर जिले के नगर पंचायत राजपुर में एक उग्र विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का आयोजन युवा कांग्रेस के बलरामपुर जिलाध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में हुआ, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन का प्रयास किया जिसे पुलिस के द्वारा पुलता को छीन लिया गया और बीजेपी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विष्णु देव साय की सरकार की पुलिस ने विधायक देवेंद्र यादव के घर में अवैध तरीके से घुसकर उनकी गिरफ्तारी की। उन्होंने इसे एक राजनीतिक साजिश करार दिया और कहा कि यह कार्रवाई संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ है। प्रदर्शनकारियों ने अपनी नाराजगी व्यक्त करने के लिए सरकार के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया।
प्रदर्शन के दौरान, पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें भी हुईं। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुतला दहन में प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव नीरज तिवारी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रूपेश यादव, युवा कांग्रेस जिला महासचिव अभिषेक सिंह, दिनेश, नूतन खलखो, अमीन साय, विकास यादव, पंकज ठाकुर और देवा जैसे नेता शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि विधायक देवेंद्र यादव को तुरंत रिहा किया जाए और इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार सतनामी समाज के नेताओं को दबाने के लिए इस तरह की कार्रवाइयाँ कर रही है। प्रदर्शन ने स्थानीय प्रशासन और जनता को भी जागरूक किया और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।
इस विरोध प्रदर्शन के बाद युवा कांग्रेस बलरामपुर के जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ने यह स्पष्ट किया कि वे इस मामले को लेकर अपनी संघर्ष की राह जारी रखेंगे और सरकार के खिलाफ अपनी आवाज उठाते रहेंगे। प्रदर्शन के बाद, स्थानीय नेताओं और नागरिकों के बीच इस मुद्दे पर गहरी चर्चा शुरू हो गई है, जिससे आगामी दिनों में इस पर और भी बहस होने की संभावना है।