अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन
भरथना: उ०प्र० हिंन्दी प्रेरणा संस्थान भरथना 36 वी प्रस्तुति कस्बा जवाहर रोड स्थित अवध गार्डन में रविवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | आपको बताते चलें कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्याअर्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया| कार्यक्रम के दौरान समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आधा दर्जन से अधिक विभूतियों सहित आगंतुक अतिथियों को मालाअर्पण व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया कवि सम्मेलन के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, सांसद जितेंद्र दोहरे, विधायक प्रदीप यादव, विधायक राघवेंद्र गौतम, पालिका अध्यक्ष अजय यादव गुल्लू, पूर्व अध्यक्ष मनोज पोरवाल, जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बंटी, समाजसेवी श्याम सुंदर चौरसिया, पूर्व मंत्री श्रीकृष्ण यादव, डॉ समीर पांडे ,करुणा शंकर दुबे,रामपाल सिंह राठौर, रामकुमार यादव सहित सैकड़ो साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन सतीश कुमार ने किया

उ०प्र० हिन्दी प्रेरणा संस्थान भरथना कवि सम्मेलन में उपस्थित लोग













