• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home छत्तीसगढ़

आश्रम व छात्रावास अधीक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
July 10, 2022
in छत्तीसगढ़
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

शिवम कुमार तिवारी ब्यूरो सूरजपुर

अधीक्षकों का व्यवहार एवं आचरण अनुशासित हो- सहायक आयुक्त

सूरजपुर/10 जुलाई 2022/ कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम के मार्गदर्शन में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय एवं अनुदान प्राप्त छात्रावास आश्रम के अधीक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास सूरजपुर में शनिवार को आयोजित किया गया।
इस एक दिवसीय प्रशिक्षण में सहायक आयुक्त के. विश्वनाथ रेड्डी ने छात्रावास संचालन के विभिन्न बिंदुओं- संस्था का प्रबंधन एवं नियंत्रण, मेस संचालन, शयन कक्ष, किचन स्टोर की व्यवस्था, शौचालय, भवन, पानी, बिजली की व्यवस्था, अभिलेखों का संधारण, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन, सह शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन, निगरानी समिति की बैठक, पालक समिति की बैठक, सही समय पर जानकारियों का प्रेषण, अधीक्षक का व्यक्तित्व एवं रुचि, कानूनी प्रावधानों सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए निर्देश दिए। सहायक आयुक्त के. विश्वनाथ रेड्डी ने छात्रावास अधीक्षकों को कहा कि आपके छात्रावास में ग्रामीण अंचलों से अलग-अलग परिवारों और परिवेश में रहने वाले छात्र, छात्राएं आते हैं जिनके शैक्षणिक एवं संपूर्ण व्यक्तित्व विकास की जिम्मेवारी छात्रावास अधीक्षक की होती है। छात्रावास में बच्चों को साफ-सुथरी व्यवस्था और गुणवत्ता युक्त पौष्टिक भोजन प्राप्त हो। साथ ही बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे नवोदय, एकलव्य, प्रयास, जवाहर उत्कर्ष की तैयारी, साप्ताहिक मूल्यांकन गृह कार्य का पर्यवेक्षण नियमित रूप से करें। विद्यालयों के शिक्षकों से छात्रावासी बच्चों के शैक्षणिक स्तर उनकी विद्यालय में नियमित उपस्थिति की जानकारी लेते रहें।
पीपीटी के माध्यम से आयोजित इस प्रशिक्षण में छात्रावास अधीक्षकों को कर्मचारियों के मध्य कार्यों का उचित बंटवारा, बच्चों कर्मचारियों एवं अधीक्षकों में अनुशासन, रसोई एवं सामग्री का व्यवस्थित भंडारण, छात्रावासी बच्चों को रुचिकर एवं पौष्टिक भोजन प्रदाय, शयनकक्ष स्टोर एवं परिसर को आकर्षक बनाने, साफ पेयजल हेतु आरओ का उपयोग, वृक्षारोपण, वाटर हार्वेस्टिंग, बागवानी किचन गार्डन इत्यादि विषयों पर मंडल संयोजक अशोक उपाध्याय एवं छात्रावास अधीक्षक सुनील थवाईत, एकांत जायसवाल, श्रीमती मंजू एक्का, श्रीमती उलरिका बेक एवं विकास कुशवाहा के द्वारा जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में मंडल संयोजक अशोक उपाध्याय, महेश राम शांडिल्य, अजय सिंह राठौर, मनोहर गुप्ता, अजय राजवाड़े, प्रमोद गुप्ता, छात्रावास शाखा प्रभारी विकास कुशवाहा, सहायक अधीक्षक सम्मिलित हुए।

सहायक आयुक्त के. विश्वनाथ रेड्डी ने सत्र 21-22 में आयोजित अंतर छात्रावास प्रतियोगिता के परिणाम भी घोषित किए जिसमें हरियाली प्रतियोगिता में प्रथम पोस्ट मैट्रिक कन्या रामानुजनगर, द्वितीय प्री. मैट्रिक कन्या छात्रावास रामानुजनगर, तृतीय कन्या आश्रम माटीडाँड़, स्वच्छता प्रतियोगिता में प्रथम प्री मैट्रिक बालक छात्रावास देवनगर, द्वितीय कन्या आश्रम चेन्द्रा, तृतीय पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास रामानुजनगर तथा देखो और सीखो प्रतियोगिता में प्रथम कन्या छात्रावास गणेशपुर, द्वितीय कन्या आश्रम चेन्द्रा, तृतीय प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास रामानुजनगर रहे। ओवराल प्रतियोगिता में प्रथम पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास रामानुजनगर, द्वितीय प्री मैट्रिक बालक छात्रावास देवनगर, तृतीय पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास प्रतापपुर ने स्थान प्राप्त किया। सहायक आयुक्त के विश्वनाथ रेड्डी ने छात्रावास प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्रावास अधीक्षकों और कर्मचारियों को बधाई दी और कहा कि आपसे भविष्य में और अच्छा कार्य करने की अपेक्षाएं हैं। अंत में सहायक आयुक्त श्री रेड्डी ने प्रेरक पंक्ति वह सुबह ही क्या जिसमे शाम ना हो, वह कोशिश ही क्या जिसमे मुकाम ना हो। के साथ नए सत्र में आदर्श छात्रावास संचालन की शुभकामनाएं देते हुए एक दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया।

Previous Post

भानुप्रतापपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के काटे चालान

Next Post

खाद्य प्रतिष्ठानों से बिना अनुज्ञप्ति के संचालन होते पाये जाने पर धारा 63 के तहत बनाया प्रकरण

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post

खाद्य प्रतिष्ठानों से बिना अनुज्ञप्ति के संचालन होते पाये जाने पर धारा 63 के तहत बनाया प्रकरण

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0

Dapoxetine Priligy : Dosage et Informations Essentielles

February 15, 2026

Igf 1 Lr3 Acetato en el Culturismo: Beneficios y Consideraciones

February 15, 2026

Hypoxieorientiertes Training: Steigern Sie Ihre Leistung mit Erythropoietin

February 15, 2026
शंकरगढ़: चार किलो से अधिक गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग अभिरक्षा में

शंकरगढ़: चार किलो से अधिक गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग अभिरक्षा में

February 15, 2026

Recent News

Dapoxetine Priligy : Dosage et Informations Essentielles

February 15, 2026

Igf 1 Lr3 Acetato en el Culturismo: Beneficios y Consideraciones

February 15, 2026

Hypoxieorientiertes Training: Steigern Sie Ihre Leistung mit Erythropoietin

February 15, 2026
शंकरगढ़: चार किलो से अधिक गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग अभिरक्षा में

शंकरगढ़: चार किलो से अधिक गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग अभिरक्षा में

February 15, 2026

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7