• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Etawah News

इटावा 12 अपै्रल, 2024 – जनपद में शत्-प्रतिशत मतदान कराने के लिए संकल्पित जिला निर्वाचन अधिकारी

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
April 12, 2024
in Etawah News, Latest News, उत्तर प्रदेश
0
इटावा 12 अपै्रल, 2024 – जनपद में शत्-प्रतिशत मतदान कराने के लिए संकल्पित जिला निर्वाचन अधिकारी
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

इटावा 12 अपै्रल, 2024 – जनपद में शत्-प्रतिशत मतदान कराने के लिए संकल्पित जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में मतदान की अलख-ज्योति जगाने के लिए ऐतिहासिक मतदाता जागरूकता बाईक रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मतदाता जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट परिसर से डीएम चौराहा, एस एस पी चौराहा एवं नौरंगाबाद पुलिस चौकी से पक्का तालाब चौराहा होते हुए विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार तक निकाली गयी। स्वीप के अन्तर्गत इस शानदार व सफल मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगो ने सहभागिता किया।

इस अवसर पर डीजे रथ व बाईक सवारों ने मतदान आधारित गीत व विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से जनपद के मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित व जागरूक किया। आओ मिलकर अलख जगाए, शत प्रतिशत मतदान कराए। कालीन है जिसकी पहचान, उसे है लोकतंत्र पर अभिमान। कालीन पर चलना है, तो मतदान अवश्य करना है। सशक्त लोकतंत्र के लिए, हर एक वोट जरूरी होता है। वोट डालने जाना है, अपना कर्तव्य निभाना है। जनजन का ये नारा है, मतदान अधिकार हमारा है। लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाए, मतदान करने अवश्य जाए। हे मतदाता, वोट देकर तुम बनो भाग्य विधाता। मतदान कर, लोकतंत्र को मजबूत बनाये। आदि नारों की गूज से मतदाताओं को जागरूक किया गया।

रैली संपन्न होने के पश्चात विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस मतदाता जागरूकता बाईक रैली को ऐतिहासिक व सफल बनाने के लिए सम्मलित सभी अधिकारियों/शिक्षकों/कृषि व पुलिस विभाग/मीडिया बन्धु/जनपदवासियों का हार्दिक आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सबकी भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि जनपद के फस्ट टाईम युवा वोटर, महिला, दिव्यांगजन, सीनियर सिटिजन, सहित आम मतदाता लोकसभा निर्वाचन में बढ़-चढ़कर वोट करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र के इस महायज्ञ में सभी अपने वोट रूपी आहूति देना सुनिश्चित करें, तभी यह लोकतंत्र का उत्सव सफल बनेगा। उन्होंने बताया कि अग्रिम दिनों में भी मतदाता रैली ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नए मतदाताओं को प्रमाण पत्र वितरण किए गए । उन्होंने कहा कि आप सभी शिक्षकों द्वारा बच्चों के माध्यम से घर-घर तक जागरूकता पहुंचाने का कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह बाइक रैली के माध्यम से सभी को जागरुक किया गया।उन्होंने कहा कि जिस भी पोलिंग बूथ पर विगत वर्षों से बढ़ोतरी होगी उसको अवश्य सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जनपदवासियों ने आज इस ऐतिहासिक व सफल मतदाता जागरूकता रैली को निकालकर स्वीप के उद्देश्यों को साकार किया। सुव्यस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम स्वीप के अन्तर्गत संचालित किया जाता है। अधिकाधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के क्रम में जनपद में प्रतिदिन मतदाता जागरूकता की विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में एक-एक वोट से सबकी भागीदारी सुनिश्चित होती है। को वोट डालने जाना है, अपना कर्तव्य निभाना है।

उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ,जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राजेश कुमार , उप जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारीगण , मीडिया बंधु आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

झीरम का सबूत जेब में रखने वाले भूपेश आज तक साक्ष्य नहीं दिए- विधायक प्रबोध मिंज

Next Post

डीईओ ने ईवीएम के कमीशनिंग कार्य हेतु जीएफ कालेज में कक्षों का किया निरीक्षण

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post
डीईओ ने ईवीएम के कमीशनिंग कार्य हेतु जीएफ कालेज में कक्षों का किया निरीक्षण

डीईओ ने ईवीएम के कमीशनिंग कार्य हेतु जीएफ कालेज में कक्षों का किया निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
लखनऊ से बड़ी खबर: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन

लखनऊ से बड़ी खबर: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन

May 13, 2026

प्रतीक यादव का लखनऊ में आकस्मिक निधन

May 13, 2026
शराब के नशे में निर्दयी पिता ने मासूम को जमीन में पटका, मौत

शराब के नशे में निर्दयी पिता ने मासूम को जमीन में पटका, मौत

May 13, 2026
स्कूल बस नाले में लटकने से मचा हड़कम्प, सकरा मार्ग बना हादसा का कारण 

स्कूल बस नाले में लटकने से मचा हड़कम्प, सकरा मार्ग बना हादसा का कारण 

May 12, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7