• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

कलेक्टर एवं सीईओ ने रीपा अंतर्गत संचालित विभिन्न गौठानों का निरीक्षण किया

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
January 8, 2023
in Latest News, छत्तीसगढ़
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

कलेक्टर एवं सीईओ ने रीपा अंतर्गत संचालित विभिन्न गौठानों का निरीक्षण किया

शिवम कुमार तिवारी ब्यूरो सूरजपुर

निर्धारित ले आउट अनुसार गुणवत्तापूर्ण निर्माण समयसीमा में पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गए

सूरजपुर/08 जनवरी 2023/ छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना सुराजी ग्राम योजना (नरवा, गरवा, घुरूवा एवं बाड़ी योजना) अंतर्गत ग्राम पंचायतों में गोठनों का निर्माण कर प्रथम चरण में पशु संरक्षण केंद्र, द्वितीय चरण में वर्मी कम्पोस्ट एवं अन्य उत्पादन केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। अब तृतीय चरण में जिले के चिन्हांकित गोठनों को क्लस्टर के रूप में चिन्हाकिंत करते हुए ग्रामीण स्तर के लघु एवं मध्यम उद्यम, बी फ़ूड प्रोसेसिंग इकाई एवं अन्य उत्पादन इकाई के रूप में विकासित कर ग्रामीण बेरोजगार युवाओं, युवतियों एवं महिला समूह को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) तैयार किया जा रहा है।
उक्त योजना अंतर्गत जिले के 6 विकासखंडों के 12 ग्राम पंचायतों में रीपा तैयार किया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम द्वारा जिले के चयनित ग्राम पंचायतों में रीपा अंतर्गत आजीविका गतिविधियों हेतु प्रस्तावित अधोसंरचनाओं का निरीक्षण करने हेतु केशवनगर, बसदेई, सुंदरपुर एवं खोपा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्धारित ले आउट अनुसार गुणवत्तापूर्ण निर्माण समयसीमा में पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गए। विजिट के दौरान गोठनों के अन्य गतिविधियों जैसे, सामुदायिक बाड़ी, वर्मीकम्पोस्ट निर्माण, मशरूम उत्पादन, मुर्गीपालन एवं बकरीपालन गतिविधियों का भी निरीक्षण किया गया एवं आय बढ़ाने के लिए आजीविका गतिविधियों से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़े जाने का निर्देश दिया गया। कलेक्टर महोदय द्वारा सुंदरपुर गौठान में सुगंधित पौधे जेरेनियम की खेती की तैयारियों का अवलोकन किया गया एवं खेत की तैयारी तथा पानी की व्यवस्था 3 दिवस में पूर्ण कर आगामी सप्ताह तक पौधों के रोपण के लिए निर्देशित किया गया। भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी विभाग, सब इंजीनियर, मनरेगा एवं एनआरएलएम के जिला एवं जनपद स्तर के अधिकारी, कर्मचारी, सरपंच, सचिव एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Previous Post

सूरजपुर से प्रकाशित प्रथम हिंदी मासिक समाचारपत्र सिंधु स्वाभिमान का वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति में हुआ विमोचन

Next Post

जल जीवन मिशन के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post

जल जीवन मिशन के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
इटावा पुलिस ने 40 लाख के आभूषण चोरी कांड का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

इटावा पुलिस ने 40 लाख के आभूषण चोरी कांड का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

December 7, 2025
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन

December 7, 2025
इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी का जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया उद्घाटन 

इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी का जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया उद्घाटन 

December 7, 2025

115 साल पुराने इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, जिलाधिकारी ने दीप जलाकर किया उद्घाटन

December 7, 2025

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7