केंद्रीय मंत्री ने भरी हुंकार अबकी बार 400 पार
आप ऐसा सांसद चुने जो आपके बीच का हो न कि 5 वर्षों में एक बार आने वाला: अनुप्रिया
बछरावां रायबरेलीl कस्बे के रफी अहमद किदवई पार्क में रायबरेली से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आई अपना दल सोनेलाल की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का भाजपा एवं अपना दल के कार्यकर्ताओं ने बड़ी माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेट कर स्वागत कियाl जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जीतने के बाद कितनी बार यहां की पूर्व सांसद आई हैं और जो आप लोगों के बीच में कांग्रेस के लिए वोट मांग रहीं हैं, वह किसके सुख-दुख में आई है। कांग्रेस सिर्फ भ्रम फैला रही है, आप सभी लोग इनके झांसे में न आएं। भाजपा गठबंधन ही देश को प्रगति के रास्ते पर ले जाने का कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में सिर्फ भ्रम फैलाने का काम कर रही। कांग्रेस ने दलितों, पिछड़ों के साथ सौतेला व्यवहार किया है, जिसके कारण ऊंचे ऊंचे पदों पर उनके बच्चों की संख्या कम दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन की सरकार ने आप सभी के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है जिसका लाभ पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक घर व परिवार के जन जन को मिल रहा है। उन्होंने राहुल और प्रियंका पर तंज कसते हुए कहा कि यह दोनों लोग भ्रम फैला रहे हैं कि बीजेपी आएगी तो संविधान खतरे में पड़ जाएगा ।ऐसा कुछ नहीं है बीजेपी कभी संविधान को खतरे में नहीं डालेगी, क्योंकि भाजपा खुद संविधान को लागू कर देश को प्रगति के रास्ते पर ले जा रही है । आप लोगों के आशीर्वाद से फिर केंद्र में सरकार बनेगी और मोदी जी के 400 पार का नारा साकार करेगी। जनसभा के इस मौके पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, रायबरेली लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह, मध्य प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी भाई पटेल, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, बछरावा नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी सहित भारतीय जनता पार्टी एवं अपना दल के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता वह भारी संख्या में आम जनमानस मौजूद रहाl कार्यक्रम का कुशल संचालन दिनेश सिंह ने सुगमता पूर्वक कियाl