गायत्री शक्तिपीठ पर शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में पांच कुंडीय महायज्ञ व बसंत पंचमी उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य ट्रस्टी वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि बसंत पंचमी आज के दिन गायत्री परिवार के संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव पण्डित श्रीराम शर्मा का आध्यात्मिक जन्म दिन है, गुरुदेव के विचार जीवन को नई दिशा प्रदान करते हैं।
इससे पहले उपस्थित गायत्री परिजनों द्वारा पांच कुण्डीय महायज्ञ में पावन आहुतियां अर्पित करते सर्व कल्याण की कामना की गई,साथ ही बच्चों के विद्यारंभ संस्कार भी हुए।युवा सत्यपाल त्रिपाठी ‘विराला’ ने रवि की किरणों सा मां प्रबल तेज देना। ए वीणा वादिनि मां ऐसा वर हमे देना’ सुनाकर काव्य पाठ भी किया।
इस दौरान राम लखन ओझा, सुरेंद्र सिंह, कमलेश यादव, ब्रह्मप्रकाश श्रीवास्तव, डा. इंद्रपाल सिंह, अनिल श्रीवास्तव, सुभाष श्रीवास्तव, शिव किशोर शर्मा, डा .विनोद यादव, गौरव यादव नीटू, राजीव यादव,बलराज सिंह, तापस गुप्ता,मोहित यादव, देवाशीष चौहान, शशि यादव ,किरण शर्मा , शीला गुप्ता, सुधा तिवारी व आरोही आदि गायत्री परिजन मौजूद रहे।
फ़ोटो