• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home छत्तीसगढ़

गौठानों में हुआ रोका-छेका का आयोजन

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
June 21, 2022
in छत्तीसगढ़
0
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

शिवम कुमार तिवारी ब्यूरो सूरजपुर

सूरजपुर/ 20 जून 2022/ छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी फसल बुआई कार्य के पूर्व खुले में चराई कर रहे पशुओं के नियंत्रण हेतु रोका-छेका प्रथा प्रचलित है, जिसमें फसल बुआई को बढ़ावा देने तथा पशुओं के चरने से फसल को होने वाली हानि से बचाने के लिये पशुपालक तथा ग्रामवासियों द्वारा पशुओं को बांधकर रखने अथवा पहटिया (चरवाहा) की व्यवस्था इत्यादि कार्य किया जाता है। इसी के परिपालन में सूरजपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत बसदेई, केशवनगर, सिलफिली, झांसी एवं कमलपुर गौठान में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में रोका-छेका का आयोजन किया गया।

इस दौरान फसल को चराई से बचाने हेतु पशुओं को गौठान में नियमित रूप से लाये जाने के संबंध में जानकारी दी गई। रोका छेका प्रथा अंतर्गत गौठानों में पशुओं के प्रबंधन व रखरखाव की उचित व्यवस्था, गौठानों में पशु चिकित्सा तथा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने, वर्षा के मौसम में गौठानों में पशुओं के सुरक्षा हेतु व्यापक प्रबंध करने की जानकारी दी गई एवं वर्षा से जल भराव की समस्या दूर करने के लिये गौठानों में जल निकास की समुचित व्यवस्था तथा गौठान परिसर में पशुओं के बैठने हेतु कीचड़ आदि से मुक्त स्थान की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने की जानकारी दी गई।
वर्षा, बाढ़ से गौधन न्याय योजना अंतर्गत क्रय गोबर, उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट को सुरक्षित रखने के प्रबंध करने, गोधन न्याय योजना अंतर्गत उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट एवं सूपर कम्पोस्ट के खेती में उपयोग हेतु कृषकों को प्रेरित करने कहा गया।

गौठान में पर्याप्त चारा, पैरा आदि की व्यवस्था एवं ग्रीष्मकालीन धान की फसल के पैरादान हेतु कृषकों को प्रेरित करने कहा। इस दौरान सूरजपुर जनपद पंचायत सीईओ सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, बीपीएम, सरपंच, पंच, स्व सहायता समूह की महिलाएं एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Previous Post

Next Post

आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंगल भवन में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post

आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंगल भवन में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का हुआ आयोजन

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0

Igf 1 Lr3 Acetato en el Culturismo: Beneficios y Consideraciones

February 15, 2026

Hypoxieorientiertes Training: Steigern Sie Ihre Leistung mit Erythropoietin

February 15, 2026
शंकरगढ़: चार किलो से अधिक गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग अभिरक्षा में

शंकरगढ़: चार किलो से अधिक गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग अभिरक्षा में

February 15, 2026

QuickWin Casino: Una Puerta a la Diversión y Recompensas Rápidas

February 14, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7