डीएफसी रेल लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की कटकर मौत हो गई
साम्हो पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत गुजरी डीएफसी रेल लाइन पर स्थित खंभा संख्या 595/17 के पास रविवार की रात के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से विमल (28) पुत्र जाहर सिंह निवासी पुठिया साम्हो की कटकर मौत हो गई। हादसे की पॉइंट मेन द्वारा दी गई सूचना पर एसआई धर्मेंद्र सिंह आदि पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुँचकर मृतक का पंचनामा भरकर शव को जिला पोस्टमार्टम ग्रह भेजा गया।
एसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक शराब के नशे में फ़ोन पर बात करते हुए रेल पटरी पार कर रहा था,उसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आ गया।
———————————————–
भरथना
पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की
एसआई रहीश पाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र अंतर्गत करवा खुर्द गांव निवासी अनंत कुमार व कुसना गांव निवासी रतभान के खिलाफ वाद विवाद करने की शिकायत पर शांति भंग की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार एक अन्य मामले में बोझा सरावा गांव निवासी रामवीर के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई।












