ब्रेकिंग पीलीभीत उत्तर प्रदेश
थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी पीलीभीत एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत महोदय ने थाना पूरनपुर एवं गजरौला पर सुनीं जनता की समस्याएं।
आज दिनांक 10/09/2022 को जिलाधिकारी पीलीभीत, श्री पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत, श्री दिनेश कुमार पी0 महोदय द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना पूरनपुर एवं गजरौला पर जनता की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी समस्याओं का निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान माननीय विधायक पूरनपुर, श्री बाबूराम पासवान एवं सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
पीलीभीत से जिला संवाददाता सर्वेश कुमार की रिपोर्ट












