प्रत्याशी ने नामांकन पत्र लिया वापस , संसदीय सीट श्रावस्ती के लिए कुल 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में
शादाब खान.बलरामपुर
प्रत्याशियों को किया गया चुनाव चिन्ह आवंटित
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष , शांतिपूर्ण ,भयमुक्त,प्रलोभन मुक्त, समावेशी रूप से संपन्न कराए जाने हेतु प्रक्रिया संचालित है। रिटर्निंग ऑफिसर / जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद सिंह की उपस्थिति में नामांकन पत्र वापसी एवं प्रतीक आवंटन प्रक्रिया निष्पक्ष , सकुशल संपन्न हुई ।
लोकसभा संसदीय सीट श्रावस्ती के लिए कुल 18 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया । जिनमें से 05 नामांकन पत्र खारिज हो गए।
*आज 9 मई को नाम वापसी के दिन 01 प्रत्याशी ने अपनी उम्मीदवारी वापस ली। इस प्रकार लोकसभा संसदीय सीट श्रावस्ती के लिए कुल 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।*
नाम वापसी के उपरांत चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया।
*लोकसभा संसदीय सीट श्रावस्ती के लिए चुनाव लड़ने वाले कुल प्रत्याशी एवं चुनाव चिन्ह*
1-मोइनुद्दीन अहमद खान – बसपा – हाथी
2 -राम शिरोमणि वर्मा – सपा – साइकिल
3 – साकेत मिश्रा – भाजपा – कमल
4 – अहमद जिया खान – पीसपार्टी – कांच का गिलास
5 – कृष्ण कुमार मौर्य – सम्यक पार्टी – करनी
6 – कुमारी गीता गौतम – राष्ट्रीय जनता पार्टी – चारपाई
7 – युगल किशोर शुक्ल – आम जनता पार्टी (इंडिया)- रोड रोलर
8 -हनुमान प्रसाद मिश्र – किसान मजदूर संघर्ष पार्टी – नेल कटर
9 – अनिल कुमार तिवारी – निर्दलीय – बैटरी टॉर्च
10 – मालिक राम – निर्दलीय – अंगूठी
11 – शांतिदेवी – निर्दलीय – केतली
12 – सुजीत कुमार – निर्दलीय – मेज