• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

बोरे-बासी खाकर मनाया जाएगा श्रमिक दिवस

संवाददाता, इमरान बेग by संवाददाता, इमरान बेग
April 25, 2023
in Latest News, छत्तीसगढ़
0
बोरे-बासी खाकर मनाया जाएगा श्रमिक दिवस
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

बोरे-बासी खाकर मनाया जाएगा श्रमिक दिवस

शिवम कुमार तिवारी ब्यूरो सुरजपुर भारत टीवी

सभी जिला अधिकारी लंबित प्रकरणों का निराकरण करें …कलेक्टर

समय-सीमा की बैठक संपन्न

सूरजपुर/25 अप्रैल 2023/ कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में विभागवार समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के निराकरण निर्देश दिए।
उन्होंने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी बेरोजगारी भत्ता योजना के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में कलस्टरवार तथा जनपदवार लंबित आवेदनों का निराकरण अति शीघ्र करें। ऐसे आवेदकों का आवेदन अवश्य स्वीकृत करें जो वास्तव में जरूरतमंद है। उनका परीक्षण भी अच्छे से करें। आगामी 30 अप्रैल 2023 को मुख्यमंत्री जी बेरोजगारी भत्ता की पहली किस्त जारी करने वाले है। सभी जनपद सीईओ अपने-अपने जनपदों से 2-2 हितग्राही का चिन्हांकन कर ले। साथ जिले से वर्चुअल के माध्यम से भी हितग्राहियों से मुख्यमंत्री जी वार्तालाप करेंगे। उसके लिए भी जिला मुख्यालय के लिए हितग्राहियों का चिन्हांकन कर ले। कलेक्टर ने निर्देष देते हुए कहा है कि उन्हीं हितग्राहियों का चिन्हांकन करें जिनकी वास्तविक स्वीकृत हो, उनके बैंक खाते का सत्यापन हुआ हो तथा उनका नाम, मोबाइल नम्बर तथा आवेदन संख्या की जानकारी के साथ वर्चुअल के लिए उपस्थित हो।
कलेक्टर ने एफआरए ग्रामों में सुविधा के विस्तार पर चर्चा करते हुए कहा सभी विभाग प्रमुख सुनिश्चित करें कि उनके विभाग की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिले। उन्होंने जनपदवार चिन्हांकित गांवों में बर्तन बैंक की स्थापना करने के निर्देष दिये। उन्होंने जिले में आयुष्मान कार्ड की प्रगति की जानकारी लेते हुए सीएमएचओ को निर्देष देते हुए कहा प्रतिदिन खण्ड चिकित्सा अधिकारी आरएचओ से प्रगति की जानकारी ले तथा आयुष्मान कार्ड की प्रगति से अवगत कराये। सर्व एसडीएम आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों को समय सीमा में निराकरण करें। उन्होंने स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेष की जानकारी लेते हुए जिला षिक्षा अधिकारी को निर्देष दिये लॉटरी पद्धति से निष्पक्ष प्रवेष कराना सुनिष्चित करें।
उन्होंने समस्त एसडीएम एवं जनपद सीईओ को बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने पिछले वर्ष 1 मई 2023 को श्रमिक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय भोजन बोरे-बासी खाकर श्रमिक दिसव मनाने की नई रीत की शुरूवात की थी। ठीक उसी प्रकार इस वर्ष भी सभी मुख्यालयों में बोरे-बासी खाकर श्रम दिवस मनाया जायेगा। सभी अधिकारी मुख्यालय में बोर-बासी खाने और श्रमिक दिवस मनाने की तैयारी करें।
उन्हांेने जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल जल योजना के तहत पानी टंकी निर्माण, पाइप लाइन विस्तार, सोलर पंप स्थापना आदि के प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्वच्छ भारत मिषन ग्रामीण के लिए पानी की पर्याप्त उपलब्धता के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देष दिये। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग, पीएमजीएसवाई तथा सीएमजीएसवाई से बनने वाले सड़कों की जानकारी ली। नये कार्यों की जानकारी लेते हुए पुराने बचे हुए कार्य को पूर्ण करने के निर्देष दिये।
कलेक्टर सुश्री आरा ने जाति प्रमाण पत्र, श्रमिक पंजीयन के प्रगति की जानकारी ली तथा शत प्रतिशत श्रमिक पंजीयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री जन चौपाल, कलेक्टर ने शिकायत शाखा, जन शिकायत एवं लोक सेवा गारंटी आदि के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। सभी आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय सीमा के भीतर करने निर्देश दिए।
बैठक में वन मण्डलाधिकारी संजय यादव, संयुक्त कलेक्टर श्री नरेंद्र पैकरा, डॉ. प्रियंका वर्मा, एसडीएम श्री रवि सिंह, नन्द जी पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम रजक, समस्त जनपद सीईओ सहित विभाग के समस्त जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post

शिवपुर में पढ़ाई तिहार का आयोजन

Next Post

कालेज टॉपर दिव्यांशी आई ए एस बनकर देश सेवा करना चाहती है

संवाददाता, इमरान बेग

संवाददाता, इमरान बेग

Next Post
कालेज टॉपर दिव्यांशी आई ए एस बनकर देश सेवा करना चाहती है

कालेज टॉपर दिव्यांशी आई ए एस बनकर देश सेवा करना चाहती है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0

Frumzi Online Casino: Svět nekonečných herních možností

February 14, 2026
कुसमी: जनचौपाल शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, पंचायत सचिव निलंबित एक लाख रुपये लेने का मामला

कुसमी: जनचौपाल शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, पंचायत सचिव निलंबित एक लाख रुपये लेने का मामला

February 13, 2026

Erleben Sie den Nervenkitzel von Kinbet Casino: Eine Welt voller unbegrenzter Gaming-Möglichkeiten

February 12, 2026
कुसमी: अवैध ईंट भट्ठों पर बड़ी कार्रवाई, 5 लाख ईंटें जब्त

कुसमी: अवैध ईंट भट्ठों पर बड़ी कार्रवाई, 5 लाख ईंटें जब्त

February 12, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7