भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा ने हिन्दू नव संवत्सर समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया
-राहगीरों को चंदन तिलक लगाकर दीगई नव वर्ष की शुभकामनाएं
इटावा। भारत विकास परिषद् मुख्य शाखा इटावा ने आज भारतीय नव संवत्सर 2081 को शास्त्री चौराहे के निकट राजीव दीक्षित के प्रतिष्ठान पर बड़ी धूमधाम से मनाया। भारत माता और स्वामी विवेकानन्द जी के चित्रों पर श्री विवेक कुलश्रेष्ठ क्षेत्रीय सचिव सेवा, संजय मिश्रा प्रान्तीय महासचिव पांचाल प्रान्त, इन्द्र नारायण पाण्डेय अध्यक्ष, आशा राम मिश्रा, बी0 के0 सिंह,आनन्द प्रकाश नारायण दुबे, राजीव लोचन दीक्षित सचिव और राजीव अवस्थी कार्यक्रम संयोजक ने माल्यार्पण किया और रोली चंदन से पूजन किया। समस्त उपस्थित सदस्यों ने वन्दे मातरम् का गायन किया। इन्द्र नारायण पाण्डेय अध्यक्ष ने बताया कि यह पर्व हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को भारतीय संस्कृति के अनुरूप आयोजित किया जाता है।
आज के दिन ही राजा विक्रमादित्य सिंहासनारूढ़ हुए थे तभी से विक्रम सम्वत प्रचलित हुआ। परिषद् के सदस्यों ने एक-दूसरे को तिलक वन्दन किया और मिष्ठान खिलाकर हिन्दू नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रदान की। राहगीरों को परिषद् के सदस्य कुलदीप अवस्थी, अश्वनी कुमार मिश्रा, अत्रि दीक्षित,राज शेखर तिवारी कोषाध्यक्ष , दीपक शर्मा, नन्द कुमार यादव ने तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाया।
भारत TV (उत्तर प्रदेश)