• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने मछुआ समिति एवं अधिकारियों की बैठक ली

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
September 12, 2022
in Latest News, छत्तीसगढ़
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने मछुआ समिति एवं अधिकारियों की बैठक ली

शिवम कुमार तिवारी ब्यूरो सुरजपुर भारत टीवी

अधिक से अधिक मछुआ समिति गठित कर शासन की योजनाओं से लाभान्वित करें- श्री निषाद

मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने किया मछली जाल एवं आइस बॉक्स का वितरण

सूरजपुर/12 सितंबर 2022/ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद मछुआ समिति एवं अधिकारियों की जिला पंचायत सभा कक्ष में बैठक ली। उन्होंने मछुआरों की समस्याओं एवं मांगों को सुनने के बाद उनके हित में शासन स्तर से कई नीति बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को अधिक से अधिक मछुआ समिति गठित कर शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने निर्देशित किया है।
मत्स्य विभाग के सहायक संचालक श्री एमएस सोनवानी ने जिले में संचालित मत्स्य विभाग की योजनाओं एवं हितग्राहियों की संख्या की जानकारी दी। अध्यक्ष एमआर निषाद ने बैठक में कलेक्टर की उपस्थिति पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए कार्यों की सराहना की तथा शासन की मंशा अनुसार मत्स्य विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाने निर्देशित किया। उन्होंने शासन के अनुदान का फायदा हर मछुआ समिति को मिले यही हमारा प्रयास है। मछली व्यवसाय का कारोबार बहुत ही सरल है सिर्फ सुरक्षा और रक्षा करने की आवश्यकता है। छत्तीसगढ़ शासन ने मछली पालकों को कृषि का दर्जा दिया है इसलिए सभी किसान भाई इसका अधिक से अधिक लाभ ले। सभी प्रकार के समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने उपस्थित मछुआ समिति के सदस्यों को विभाग द्वारा संचालित शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया और कहा कि हमारे जिले में काफी तलाब एवं जलाशय है। गौठान में भी डबरी का निर्माण किया जा रहा है इसमें मछली उत्पादन कर लाभ अर्जित किया जा सकता है। उन्होंने मत्स्य विभाग के अधिकारी को प्रशिक्षण का व्यवस्था कर विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी देने एवं अधिक लाभ मिले ऐसे प्रजातियों के मछलियों को पालन करने निर्देशित किया है।
बैठक में उपस्थित जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री नरेश राजवाड़े, गौठान समिति के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य श्री कुलदीप बिहारी, श्री महेश्वर पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री शिव भजन मरावी ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मछली पालन एक अच्छा व्यवसाय है जो सरल एवं कम खर्चीला है। इससे अधिक लाभ अर्जित किया जा सकता है उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ लेने सभी उपस्थित मछुआ समिति के सदस्यों एवं किसानों को प्रेरित किया। उन्होंने मछली पालन से संबंधित प्रक्रियाओं को प्रशिक्षण देकर और अधिक लाभान्वित करने मछली पालन विभाग के अधिकारी को आग्रह किया। मछली पालन समिति के सदस्यों ने शासन की योजनाओं का लाभ मिलने पर प्रसन्नता प्रकट करते ही शासन एवं प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया है। बैठक में उपस्थित मछुआरा समाज के पदाधिकारियों ने मछुआरों की समस्याओं और हित को लेकर बैठक में कई सवाल अध्यक्ष के सामने रखे। वहीं मछुआरों के हित के लिए कई नीति व योजना बनाने की मांग की। मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद ने कहा कि मछुआरों के हित के लिए शासन स्तर से कई नीति बनाएंगे। उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जानने के लिए लगातार उनके द्वारा क्षेत्र का दौरा किया जा रहा है, ताकि उनकी परेशानियों को नजदीकी से देखा व सुना जा सके। बैठक जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, उप पंजीयक सहकारिता विभाग श्री जीएस शर्मा, सहायक संचालक कृषि श्री डीएम पैकरा, अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री शिबू ईपेन,जनपद सीईओ श्री उत्तम रजक, सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, मोहम्मद निजामुद्दीन, निलेश सोनी, सहायक मत्स्य अधिकारी श्री सूर्यमणि द्विवेदी, श्री रामस्वरूप बियर, मत्स्य निरीक्षक श्री शशांक अनंत, श्री नीलमणि, श्री दिगेश्वर, मनरेगा एवं एन आरएलएम सहित विभाग के अधिकारी, मछुआ समिति पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम ने आभार प्रकट किया।
मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने किया मछली जाल एवं आइस बॉक्स का वितरण
मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद ने बैठक पश्चात 11 हितग्राहियों को मछली जाल एवं आइस बॉक्स का वितरण किया। जिसमें श्री रायमंगल राजवाड़े सरोवर मछुआ सहकारी समिति मर्यादित ग्राम पचीरा को मछली जाल एवं आइस बॉक्स, श्री परमेश्वर प्रसाद सरोवर मछुआ सहकारी समिति मर्यादित मछली जाल एवं आइस बॉक्स, श्री सुमन यादव पिता श्री गोवर्धन यादव को जाल का वितरण किया। इसी तरह श्रीमती कलावती ग्राम रसेरा को आइस बॉक्स, श्रीमती कुमारी सिंह गौठान मसीरा को आइस बॉक्स एवं अन्य हितग्राहियों को भी मछली जाल एवं आइस बॉक्स का वितरण किया गया।

Previous Post

बिहार के कैबिनेट मंत्री का लखनऊ में हुआ जोरदार स्वागत

Next Post

पहुंच विहीन क्षेत्रों में मौसमी बीमारियों को देखते हुये किया जा रहा है स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post

पहुंच विहीन क्षेत्रों में मौसमी बीमारियों को देखते हुये किया जा रहा है स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
रज़ा यूनिटी फाउंडेशन में मोहम्मद सादाब अंसारी प्रदेश महासचिव नियुक्त

रज़ा यूनिटी फाउंडेशन में मोहम्मद सादाब अंसारी प्रदेश महासचिव नियुक्त

January 24, 2026
बलरामपुर में गणतंत्र दिवस की भव्य तैयारियाँ: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी ध्वजारोहण, लेंगी परेड की सलामी

बलरामपुर में गणतंत्र दिवस की भव्य तैयारियाँ: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी ध्वजारोहण, लेंगी परेड की सलामी

January 24, 2026

अहेरीपुर चौराहे पर गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा, प्रशासन ने लिया संज्ञान

January 24, 2026
बलरामपुर: 26 जनवरी को जिले में शराब बिक्री पूरी तरह बंद

बलरामपुर: 26 जनवरी को जिले में शराब बिक्री पूरी तरह बंद

January 24, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7