• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Etawah News

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भव्य बारात धूमधाम से निकाली गई

Atul Kumar ( संवाददाता भरथना ) by Atul Kumar ( संवाददाता भरथना )
October 14, 2026
in Etawah News, Latest News, उत्तर प्रदेश
0
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भव्य बारात धूमधाम से निकाली गई
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भव्य बारात धूमधाम से निकाली गई

।। मनोहरी झांकियों ने मोहा मन, जगह-जगह आरती उतारकर श्रद्धालुओं ने किया स्वागत।।

भरथना: नगर के मिडिल स्कूल प्रांगण में आयोजित ऐतिहासिक 128वें श्रीरामलीला महोत्सव के तहत बुधवार को भगवान श्रीराम की भव्य बारात धूमधाम से निकाली गई। बैंड-बाजों की गूंज, जय श्रीराम के जयकारों और आकर्षक झांकियों के बीच निकली बारात पर नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। दूल्हे के रूप में रथ पर विराजमान भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण के मनोहारी स्वरूप के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे नगर में भक्ति और उल्लास का माहौल छाया रहा। बारात का शुभारंभ दोपहर चार बजे नगर के नगला राजा स्थित हीरो होंडा एजेंसी परिसर में हवन-पूजन और आरती के साथ हुआ।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव ने भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की आरती उतारी। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर बारात को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। बारात में इटावा, मैनपुरी और एटा से आईं करीब 30 इलेक्ट्रॉनिक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। मां दुर्गा, भगवान गणेश, साईं बाबा, भगवान विष्णु, राधा-कृष्ण, काली मां और प्रेम मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। आकर्षक साज-सज्जा से सजे वाहनों पर निकली झांकियों को देखने के लिए जगह-जगह लोग जुटे रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की आरती उतारकर और पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया। बारात नगला राजा से कृष्णा नगर, यादव नगर, मोतीगंज, तिलक रोड, जवाहर रोड, आजाद रोड, बालूगंज, पुराना भरथना, मंडी समिति रोड और गिरधारीपुरा होते हुए जवाहर रोड स्थित स्टेशन रोड के नर्मदेश्वर मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी भरथना थाना पुलिस ने संभाली। इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष रोहित यादव, महामंत्री गणेश कौशल, कोषाध्यक्ष निलेश त्रिपाठी, अरविंद भदौरिया, केके यादव, विपिन यादव,ब्रजपाल सिंह जादौन, रानू यादव, विपिन यादव, सत्यप्रकाश यादव, विनोद यादव, भगवान दास, सुनील यादव, अजय तिवारी, रविंद, दीपक यादव, कमलेश, प्रधान विनोद यादव, रानू यादव, संजीव यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Previous Post

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शिव मंदिर के पुजारी स्वामी देवानंद भारती की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

Atul Kumar ( संवाददाता भरथना )

Atul Kumar ( संवाददाता भरथना )

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भव्य बारात धूमधाम से निकाली गई

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भव्य बारात धूमधाम से निकाली गई

October 14, 2026
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शिव मंदिर के पुजारी स्वामी देवानंद भारती की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शिव मंदिर के पुजारी स्वामी देवानंद भारती की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

October 14, 2026
उत्तर प्रदेश के रामपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर FIR दर्ज कराई है।

दिल्ली में CJP के तीन कार्यकर्ताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7