• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु मतगणना के संबंध में स्ट्रांग रूम प्रभारी व लाईनमेन को दिया गया प्रशिक्षण

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
May 29, 2024
in Latest News, छत्तीसगढ़
0
लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु मतगणना के संबंध में स्ट्रांग रूम प्रभारी व लाईनमेन को दिया गया प्रशिक्षण
0
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु मतगणना के संबंध में स्ट्रांग रूम प्रभारी व लाईनमेन को दिया गया प्रशिक्षण

शिवम कुमार तिवारी ब्यूरो सुरजपुर भारत टीवी

सूरजपुर/29 मई 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास के निर्देशन में मतगणना के संबंध में स्ट्रांग रूम प्रभारी व लाईनमेन तथा सहायक कर्मचारियों का प्रशिक्षण जिला पंचायत सूरजपुर के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। जिसमें स्ट्रांग रूम प्रभारी एवं लाईनमेन को उनके कार्य एवं उत्तरदायित्व को विस्तार से बताया गया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री पी.सी. सोनी द्वारा बताया गया कि मतगणना स्थल आई.टी. आई. पर्री सूरजपुर में 04 जून को आयोग द्वारा नियत समय 08 बजे प्रातः से मतगणना कार्य प्रारम्भ होगा। जिले के विधानसभा क्षेत्र 04 प्रेमनगर की मतगणना 20 राउण्ड में सम्पन्न होगी, जबकि 05 भटगांव और 06 प्रतापपुर की मतगणना 22 राउण्ड तक चलेगी। स्ट्रांग रूम प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे कि जिस राउण्ड में जिन-जिन मतदान केन्द्रों की मतगणना होनी है, उन्हीं मतदान केन्द्रों की सील्ड कन्ट्रोल यूनिट का कैरी बॉक्स एवं मतपत्र लेखा 17 सी भाग-1 का उठाव स्ट्रांग रूम से हो। जब उपरोक्त सामग्रियों का स्ट्रांग रूम से उठाव होगा तो स्ट्रांग रूम प्रभारी द्वारा संबंधित भृत्य को एक पर्ची दिया जायेगा। संबंधित भृत्य द्वारा मतगणना हॉल में निर्धारित टेबल पर उपरोक्त दोनों सामग्री रखने के बाद टेबल में नियुक्त गणना पर्यवेक्षक से पर्ची में हस्ताक्षर प्राप्त करेंगे जिसके वापस स्ट्रांग रूम में आकर स्ट्रांग रूम प्रभारी के पास जमा करेंगे। संबंधित लाईनमेन यह सुनिश्चित करेंगे कि स्ट्रांग रूम से निकालकर दोनों सामग्री मतगणना हॉल में सही टेबल पर रखी जाये। जब किसी राउंड की मतगणना, गणना टेबल पर पूर्ण हो जाती है तो संबंधित भृत्य द्वारा मतगणना हॉल से कन्ट्रोल यूनिट के कैरी बॉक्स को लेकर वापस स्ट्रांग रूम में संबंधित मतदान केन्द्र के खांचे में विधिवत रखेंगे। तत्पश्चात् अगले राउण्ड के लिए सील्ड कन्ट्रोल यूनिट का कैरी बॉक्स और मतपत्र लेखा 17 सी भाग 1 निकाली जायेगी। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर ने बताया कि यदि किसी मतदान केन्द्र में दो कन्ट्रोल यूनिट का प्रयोग हुआ है तो स्ट्रांग रूम प्रभारी उस मतदान केन्द्र के दोनों कन्ट्रोल यूनिट मतगणना हेतु स्ट्रांग रूम से निकाला जाएगा और उसे मतगणना हेतु मतगणना हॉल में संबंधित टेबल पर रखने हेतु भेजा जायेगा। ईव्हीएम से मतों की गणना का सभी राउंड पूरा होने के बाद रैंडमली चयनित पांच मतदान केंद्रों के व्ही.व्ही. पैट पेपर पर्चियों का गणना किया जायेगा। स्ट्रांग रूम प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे कि जिन मतदान केन्द्रों के पेपर पर्चियों की गणना हेतु चयन हुआ है, उसी मतदान केन्द्र के व्ही.व्ही. पैट मशीन को स्ट्रांग रूम से निकालकर मतगणना हाल में गणना मेज पर लाया जायेगा। सभी पांच मतदान केंद्रों के व्ही.व्ही. पैट पेपर पर्चियों के गणना होने के बाद ये मशीनें वापस स्ट्रांग रूम में उस मतदान केन्द्र के लिए बनाये गये खांचे में रख दी जायेगी।

उक्त प्रशिक्षण में संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous Post

कुसमी नगर के वासियों को लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है, टांसफार्मर की आवश्यकता अनदेखी..

Next Post

पीडीएस के चावल एवं चना की अवैध खरीद-फरोख्त करते पाए जाने पर खाद्य निरीक्षक एवं टीम के द्वारा 92 किग्रा. चना एवं 45 बोरा चावल किया जप्त

Team Bharat TV24x7

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
स्कूल बस नाले में लटकने से मचा हड़कम्प, सकरा मार्ग बना हादसा का कारण 

स्कूल बस नाले में लटकने से मचा हड़कम्प, सकरा मार्ग बना हादसा का कारण 

May 12, 2026
नीट पेपर लीक मामले पर Khan Sir का बड़ा बयान

नीट पेपर लीक मामले पर Khan Sir का बड़ा बयान

May 12, 2026
पेट्रोल-डीजल बचत पर सख्ती की तैयारी, बिहार में मंत्रियों के वाहनों की होगी राशनिंग

पेट्रोल-डीजल बचत पर सख्ती की तैयारी, बिहार में मंत्रियों के वाहनों की होगी राशनिंग

May 12, 2026
आगरा में बड़ा हादसा: यमुना में डूबे चार लोग

आगरा में बड़ा हादसा: यमुना में डूबे चार लोग

May 12, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7