मध्य प्रदेश कटनी
*सरपंच सरोज राजेश त्रिपाठी ने लिया ग्राम पंचायत रामपुर (बरेली) में सपथ, लोगों में जगी विकास की उम्मीद*
ढीमरखेड़ा- जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रामपुर (बरेली) में सरपंच सरोज राजेश त्रिपाठी ने लिया सपथ, लोगों में जगी विकास की उम्मीद। सरोज राजेश त्रिपाठी ने रामपुर (बरेली) में भारी मतों से जीतकर सरपंची में कब्जा किया हैं। जनता की समस्याओ को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यो की ओर गौर किया जायेगा, साथ ही साथ बिजली समस्या, पानी की व्यवस्था, बच्चों को शिक्षा की ओर प्रेरित करना,मनरेगा के माध्यम से महिलाओ को रोजगार देना,पूरे गांव की साफ- सफाई करवाना,अनेकों मुद्दों को ध्यान में रखते हुए सरोज राजेश त्रिपाठी ने विकास की ओर कदम बढ़ाया है। सरोज राजेश त्रिपाठी का कहना हैं, कि-जब पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया और सरकार की जितनी भी योजना हैं उन योजनाओ का लोगों को लाभ दिलवाया जायेगा। जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत जितनी भी पंचायते आती है उनमें रामपुर (बरेली) का नाम निर्मल ग्राम में लिया जायेगा इस तरीके से में काम करूगी, ताकि हमारे ग्राम के अलावा तहसील का भी नाम रोशन हों।
बहरहाल- शपथ ग्रहण समारोह में सरपंच सरोज राजेश त्रिपाठी, सचिव राजेश पटैल, सरपंच पति राजेश त्रिपाठी, इंद्र कुमार दुबे, नरेश कुमार दुबे ,सीताराम त्रिपाठी, सूरज प्रसाद त्रिपाठी, रामनरेश त्रिपाठी, संत त्रिपाठी, सुलभ त्रिपाठी, रितेश त्रिपाठी, पंकज तिवारी, जितेंद्र मिश्रा, राहुल पांडे अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
*राहुल पांडेय की रिपोर्ट*