होली मनाते समय आर्दश आचार संहिता का ध्यान अवश्य रखें और सभी लोग अमन चैन के साथ होली का त्यौहार मनाए..
भारत टी वी 24×7 रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर 25 मार्च 2024/ ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुसमी के अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुऐ कहा कि होली का त्योहार मानते समय आदर्श आचार संहिता का ध्यान रखें होली का त्योहार आकर्षक और मनोहर रंगों का त्योहार है यह एक ऐसा त्योहार है जो हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन की सीमा से परे जाकर लोगों को भाई-चारे का संदेश देता है। इस दिन सारे लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूल कर गले मिलते हैं और एक दूजे को गुलाल लगाते हैं और एक-दूसरे को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएँ देते हैं।