भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त, अऩूप जाटव
भरथना: भारतीय जनता पार्टी की नवीन कार्यकारिणी में नगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष रहें अनूप जाटव को पार्टी ने नई जिम्मेदारी सौपते हुये उन्हें भारतीय जनता पार्टी का जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। अऩूप जाटव को जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर नगर के भाजपाईयों में खुशी की लहर दौड़ गयी। उन्हें बधाई देने वालों का तातां लगा रहा। इस दौरान पूर्व सांसद प्रेम दास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, प्रभाकर गुप्ता, सुमित गुप्ता, कुलदीप यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिओम दुबे, प्रशांत गौतम, सोनू सक्सेना, गोविंद रावत, अरुण बघेल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष विमल पोरवाल, नेक्से पोरवाल, श्रीभगवान पोरवाल, मंडल अध्यक्ष बंटू गौर, मडंल अध्यक्ष देहात विमल गुप्ता, विपिन पोरवाल,देवाशीष चौहान आदि शामिल है।
फोटो- भारतीय जनता पार्टी का जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर अनूप जाटव का फूल मालाओं से स्वागत करते।














