मंगल कलश यात्रा के साथ श्रीनवदुर्गा महोत्सव का शुभारंभ
भरथना: मोतीगंज स्थित राजाराम पोरवाल के हाता में 22 सितंबर से 1अक्टूबर तक होने वाले श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव के कार्यक्रम की तैयारी हो चुकी है | आपको बताते चलें श्री नवदुर्गा पूजा समिति रजि०भरथना के तत्वाधान में सोमवार को मंगल कलश यात्रा के साथ 29वें श्रीनवदुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ हो गया| 108 मंगल कलश यात्रा महोत्सव पंडाल से नगर भ्रमण को गाजे बाजे के साथ निकाली गई मंगल कलश यात्रा में शामिल भक्तो ने जगत जननी माँ दुर्गा का गुणगान किया।
जगत जननी माँ दुर्गा के नौ रूपों के दर्शन होंगे
आयोजित श्रीनवदुर्गा महोत्सव के लिए सजाए गए पंडाल परिसर से सोमवार की शाम करीब तीन बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंगल कलश यात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ | मंगल कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्ग आजाद रोड़, जवाहर रोड़ आदि से गुजरते हुए वापस महोत्सव स्थल पहुंची जहां वैदिक मंत्रउच्चारण के साथ मंगल कलश की स्थापना की गई। मंगल कलश यात्रा भ्रमण के दौरान माता रानी के गीत भजन के साथ श्रद्धालु महिलाओ समेत शामिल भक्तो ने गुणगान कर आस्था जताई। इस दौरान समिति अध्यक्ष संजीव दीक्षित, महामंत्री भरत पोरवाल, कोषाध्यक्ष श्याम पोरवाल, उपाध्यक्ष विपिन पोरवाल, सोनू मिश्रा, उपकोषाध्यक्ष सोनू गुप्ता, गुल्ले पोरवाल, श्याम जी पोरवाल (नेक्से) आदि लोग मौजूद रहे