गेंहू की फसल में आग लगने से हड़कंप मच गया, आग से चार भाइयों समेत पांच किसानों की लगभग साढ़े 11 बीघा खेत में लगी गेंहूं की फसल प्रभावित हो गई, आग से खेत में लगी गेंहूं की फसल का कुछ हिस्सा व गठ्ठे जलकर नष्ट हो गए। वही एक किसान का खेत मे पड़ा गेंहूं का अवशेष जल गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नही हो सकी
क्षेत्र अंतर्गत इटावा रोड किनारे कांशीराम कॉलोनी के पास स्थित खेत मे बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे किसी कारण आग लग गई, खेत मे लगी गेंहूं की फसल में आग लगने से आसपास ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और आग बुझाने में जुट गए मगर आग की लपटें बढ़ती देखकर इस बीच कुछ ग्रामीणों ने डायल 112 समेत फायर बिग्रेड को सूचना दी।
जानकारी के मुताबिक आग से नगला राजा निवासी चार भाई अनिल, चन्नू, अरुण व दिनेश पुत्रगण रामकिशोर की लगभग आठ बीघा, स्नेहलता पत्नी अभयराम की लगभग साढ़े तीन बीघा खेत मे लगी गेंहू की फसल का कुछ हिस्सा व गठ्ठे जलकर नष्ट हो गए। वही कँधेसी गांव निवासी एक किसान के पांच बीघा खेत मे हार्वेस्टर से कटे पड़े गेंहूं के अवशेष जल गए।
सूचना पर दमकल मशीन के साथ पहुचे फायरकर्मियों ने फैल रही आग को काबू कर ग्रामीणों के सहयोग से लगभग 40 मिनट की मशक्कत के बाद पूरी तरह से काबू पा लिया गया।
अतुल कुमार भरथना














