भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
कुसमी 09 अप्रैल 2025/ ग्राम श्रीकोट में सरगुजा सांसद से मुलाकात करते हुए कुसमी तहसील अधिवक्ता संघ ने पूर्व में की गई पहल के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने सांसद से आग्रह किया कि वे छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री एवं शासन के समक्ष इस महत्वपूर्ण मांग को रखें ताकि न्यायालय की स्थापना जल्द हो सके।
संघ ने सांसद से अनुरोध किया कि यदि यह मुद्दा मुख्यमंत्री और शासन के समक्ष उठाया जाता है तो यह जल्दी साकार हो सकता है और कुसमी क्षेत्र में न्यायिक सुविधा को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्रदेव नाग, बसंत भगत, श्रवण कुमार दुबे, इरशाद आलम समेत अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।
न्यायालय की स्थापना से कुसमी क्षेत्र को मिलेगा न्यायिक सहारा, अधिवक्ता संघ की बड़ी पहल!














