भरथना नगर क्षेत्र अंतर्गत विधूना रोड पर स्थित श्री बालरूप हनुमान जी महाराज हनुमान गढी छोला मन्दिर परिसर में भगवान हनुमान जी का जन्मोत्सव बडे ही हर्षोल्लास से मनाया गया, साथ ही आयोजित भंडारे में राहगीरों को पूड़ी,सब्जी व बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया

इस दौरान मन्दिर प्रबन्धक राजू चौहान, राजेश चौहान, गोविंद महेश्वरी, विशाल तोमर, अनमोल पोरवाल, विपिन पोरवाल, लव वर्मा, मयंक चौहान, योगेंद्र वर्मा, निखिल पोरवाल, शिवम भारद्वाज, विकास यादव, गोपाल पांडे,मोक्ष वर्मा, कन्हैया चौहान आदि मौजूद रहे।














