निशुल्क ग्रामीण नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन
भरथना पूर्व सांसद स्व. रघुराज सिंह की स्मृति में निशुल्क ग्रामीण नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन भरथना के आर्य श्यामा इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित हुआ। चौधरी रघुराज सिंह स्मारक संस्थान इटावा के तत्वावधान में इस शिविर में डॉ. उमेश अहिरवार (झांसी) और डॉ. आरएस शुक्ला (आगरा) द्वारा चिंहित मरीजों की आँखों का परीक्षण और ऑपरेशन किये जायेंगे। रघुराज सिंह की पुत्र वधु ममता चौधरी ने बताया कि जिन मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिंहित किया जायेगा, उन्हें श्री शंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, राहतपुर इटावा में भर्ती किया जायेगा। लैंस फ्री में प्रत्यारोपित किये जाने के साथ ही मरीजों को दवा,चश्मा आदि की व्यवस्था भी निशुल्क होगी। शिविर में मुख्य अतिथि बीजेपी जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता अन्नू,विशिष्ट अतिथि श्री भगवान पोरवाल, मुख्य वक्ता देवेश शास्त्री आदि मौजूद रहें।














