छात्र-छात्रओं को टेबलेट/स्मार्ट फ़ोन वितरण किये गए
bharattv24x7
भरथना: कैप्टन विशाल सिंह डिग्री कॉलेज में सोमवार को आयोजित टेबलेट/ स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम में विधायक राघवेंद्र गौतम ने विद्यालय अध्यक्ष व दिबियापुर क्षेत्र के विधायक प्रदीप यादव आदि की मौजूदगी में संयुक्त रूप से शासन से प्राप्त टेबलेट/स्मार्ट फोन परास्नातक छात्र-छात्राओं को वितरित किए और कहा कि शिक्षण कार्य में टेबलेट/स्मार्ट फोन उपयोगी है, छात्र-छात्राए सदुपयोग कर ज्ञान अर्जित कर सफलता प्राप्त करे।

विद्यालय प्रबंधक पुष्पेंद्र यादव रिंकू ने बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत एमए, एमएससी के छात्र छात्राओं को 47 टेबलेट/स्मार्ट फ़ोन वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव, विद्यायल डायरेक्टर मनीषा यादव, गोपाल यादव, प्रेमचंद्र गौतम, रीना सिंह, राबिया बानो, सुनील कुमार, अनिल कुमार, दीपक, नितिन कुमार आदि विद्यायल स्टॉफजन मौजूद रहे।













