
उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में नौकरी के नाम पर 30 लाख की ठगी करने वाला विद्युत निगम के जेई विजयपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। करीब आठ माह बाद कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े जेई की गिरफ्तारी के मामले में एएसपी अनुकृति शर्मा ने प्रेसवार्ता कर खुलासा किया। जेई कई लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी कर चुका है। महावीर यादव की ओर से दर्ज कराए गए मामले में कहा गया था कि नौकरी लगवाने के नाम पर विद्युत निगम में तैनात जेई की ओर से 30 लाख रुपये की ठगी की गई है।













