• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Etawah News

यूपी में आंधी-तूफान और बिजली ने‌ बरपाया कहर,बीते 24 घंटे में 34 लोगों की मौत,देखें जिलेवार मृतकों का आंकड़ा

Abhishek singh संवाददाता लखना by Abhishek singh संवाददाता लखना
May 22, 2025
in Etawah News, Latest News, News, उत्तर प्रदेश
0
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बुधवार की रात आंधी ने कोहराम मचा दिया है।नोएडा,गाजियाबाद, मुरादाबाद,मेरठ,बागपत समेत कई जिलों में भारी तूफान आया है।तेज आंधी से कई जिलों में जानमाल का भारी नुकसान हुआ है और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगहों पर पेड़ गिर गए हैं और सड़कें जाम हो गईं। प्रदेश में आंधी,तूफान और बिजली गिरने से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हो गए हैं।

24 घंटे में 34 लोगों की मौत

प्रशासन की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक उत्तर यूपी में 15 जिलों में बीते 24 घंटे में आंधी,पानी,बिजली गिरने और तूफान से 34 लोगों की मौत हुई है। कांसगंज और फतेहपुर में आंधी और तूफान से 5-5 लोगों की मौत हुई है।गाजियाबाद में 21 मई को आंधी तूफान के कारण 2 लोगों की मौत,मेरठ में 21 मई को आंधी तूफान से 4 लोगों की मौत,बुलंदशहर में 21 मई को आंधी तूफान से 3 लोगों की मौत,ओरैया में 21 मई को आंधी तूफान से 2 लोगों की मौत,कासगंज में 21 मई को आंधी तूफान से 5 लोगों की मौत,फिरोजाबाद में 21 मई को आंधी तूफान से 1 की मौत,फतेहपुर में 22 मई को आंधी तूफान से 5 लोगों की मौत,इटावा में 22 मई को आंधी तूफान से 2 लोगों की मौत,अलीगढ़ में 22 मई को आंधी तूफान से 1 की मौत,कानपुर देहात में 22 मई को आंधी तूफान से 2 लोगों की मौत,हाथरस में 22 मई को आंधी तूफान से 1 की मौत,गौतमबुद्धनगर में 21 मई को आंधी तूफान से 2 लोगों की मौत,चित्रकूट में आकाशीय बिजली गिरने से 1 की मौत,अम्बेडकरनगर में आकाशीय बिजली गिरने से 1 की मौत और कानपुर नगर में 21 मई को आंधी तूफान से 2 लोगों की मौत।

मेरठ में पेड़ गिरने से युवक की मौत

मेरठ में आंधी,तूफान और मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन अस्त -व्यस्त कर दिया।आधे घंटे में शहर की तस्वीर बदल गई।पूरा शहर अंधेरे में डूब गया,सड़कों पर पेड़ उखड़ गए,पेड़ गिरने से एक अमित चौधरी की मौत हो गई है। अमित दौराला थाना क्षेत्र के रूहासा गांव का रहने वाला है।वहीं थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में तीन मंजिलें एक मकान की दीवार पड़ोस की कच्ची छत पर गिर गई,जिसमें एक महिला और उसकी बच्ची दब गई। दोनोंं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रेटर नोएडा में तेज आंधी तूफान ने ली युवक की जान

ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र के एनटीपीसी चौकी क्षेत्र में घर से वॉक पर निकले युवक के ऊपर विकराल पेड़ गिर गया।पेड़ गिरने से युवक की मौके पर मौत हो गई है।युवक DAV NTPC स्कूल में अध्यापक के रूप में कार्यरत था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कुशीनगर में झोपड़ी गिरने से महिला की मौत

कुशीनगर जिले में भी तूफान का कहर देखने को मिला है। बुधवार को तूफान के दौरान झोपड़ी गिरने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। टोला सियरहा गांव में महिलाएं खेतों में काम कर रही थीं।धूल भरी आंधी के साथ बारिश आने के बाद सभी एक झोपड़ी में शरण लेने के लिए दौड़ीं। कुछ महिलाओं ने वहां खाट के नीचे शरण ली और मंती देवी झोपड़ी को गिरने से बचाने के लिए उसे थामे खड़ी रहीं। तेज हवा के कारण झोपड़ी ढह गई, जिससे मंती देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिया निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-बारिश,ओलावृष्टि के दृष्टिगत सम्बन्धित जिलों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें तथा राहत कार्य पर नज़र रखें।आकाशीय बिजली,आंधी तूफान, बारिश आदि आपदा से जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में तत्काल प्रभावितों को राहत राशि का वितरण करें। घायलों का समुचित उपचार कराया जाए। सीएम ने निर्देशित किया कि अधिकारीगण सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन करते हुए आख्या शासन को भेजें, ताकि इस सम्बन्ध में अग्रेत्तर कार्यवाही की जा सके।जल जमाव की स्थिति होने पर प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए।

Previous Post

झांसी में फिर गूंजी पुलिस की गोली: इनामी बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल, दूसरा गिरफ्तार

Next Post

PM मोदी बोले- नॉर्थईस्ट मतलब पावर हब!

Abhishek singh संवाददाता लखना

Abhishek singh संवाददाता लखना

Next Post

PM मोदी बोले- नॉर्थईस्ट मतलब पावर हब!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0

निवाड़ी कला के सोनू गौतम को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने बनाया इटावा का जिला उपाध्यक्ष

June 27, 2026
सामरी: मुहर्रम पर गूंजे ‘या हुसैन’ के नारे, राजेंद्रपुर में निकला भव्य जुलूस

सामरी: मुहर्रम पर गूंजे ‘या हुसैन’ के नारे, राजेंद्रपुर में निकला भव्य जुलूस

June 26, 2026
छत्तीसगढ़ में एल्डरमैन की नई नियुक्ति जारी, बलरामपुर जिले के सभी नगरीय निकायों में नामित पार्षद नियुक्त

छत्तीसगढ़ में एल्डरमैन की नई नियुक्ति जारी, बलरामपुर जिले के सभी नगरीय निकायों में नामित पार्षद नियुक्त

June 26, 2026
छत्तीसगढ़ में एल्डरमैन की नई नियुक्ति जारी, बलरामपुर जिले के पांचों नगरीय निकायों में नामित सदस्य नियुक्त

छत्तीसगढ़ में एल्डरमैन की नई नियुक्ति जारी, बलरामपुर जिले के पांचों नगरीय निकायों में नामित सदस्य नियुक्त

June 26, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7