अस्पताल कर्मी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार निजी अस्पताल कर्मी को टक्कर मारी इलाज के दौरान पीजीआई सैफई में मौत हुई
भरथना:कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भरथना-इटावा मार्ग पर सेंगर नदी पुल के पास झिंदुआ मोड़ पर बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे भरथना से बाइक सवार राहुल कुमार (28) पुत्र महेश बाबू निवासी रेलवे कॉलोनी अशोक नगर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी इटावा अपने घर जा रहा था,उसी दौरान सामने से तेज रफ्तार से आ रही कार के चालक ने तेजी व लापरवाही से टक्कर मार दी, कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा, हादसे की सूचना पर परिजनों व पुलिस ने पहुँचकर घायल को एम्बुलेंस से सैफई पीजीआई ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान देर रात को मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक राहुल कुमार भरथना स्थित एक निजी अस्पताल में काम करता था, बृहस्पतिवार को अस्पताल से इटावा स्थित अपने घर जा रहा था। एसआई ब्रजनंदन सिंह ने बताया मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम ग्रह भेजा गया है
फ़ोटो
मृतक राहुल कुमार की फ़ाइल फ़ोटो













