रायबरेली। बछरावा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बछरावा पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया आरोपी जौनपुर जनपद का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई













