सबसे ज्यादा गर्मी कहां पड़ेगी?
बुंदेलखंड (बांदा, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट, उरई), विंध्य (प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र) और पश्चिमी-मध्य यूपी के कई जिलों जैसे आगरा, कानपुर, अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, हाथरस में लू चलने की आशंका है। इन इलाकों में गर्मी के प्रकोप के कारण स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
बारिश कब होगी?
11 जून से मॉनसून में बदलाव की संभावना है। पूर्वी हवाओं के आने से पूर्वी यूपी से बारिश का दौर शुरू होगा, जो धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ेगा। इस बारिश से तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी और लू व भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
सावधानी-
इस दौरान लोगों को पानी पीते रहना चाहिए, तेज धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए और बुजुर्ग, बच्चों का खास ध्यान रखना चाहिए।












