भरथना के लालपुरा में सात घरों के छप्पर में आग लगने से गांव में मची अफरा तफरी
भरथना : सात घरों के छप्पर में आग लगने से मची अफरा तफरी कूलर, साइकिल, बाइक, अनाज समेत गृहस्थी का सामान जला। फायर बिग्रेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। विधुत लाइन में फाल्ट होने से निकली चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई गई। भरथना क्षेत्र के लालपुरा (कटहरा) में गुरुवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे के एक घर के छप्पर में लगी आग ने लगभग सात घरों को चपेट में ले लिया।

आग से गांव निवासी जोरानाथ, विजेंद्र नाथ, ठाकुर नाथ, दीवान नाथ, धारा नाथ, राजू नाथ व अनिल नाथ के घर चपेट में आने से उनका गृहस्थी का सामान, अनाज आदि वस्तुएं जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल आग से होने वाले नुकसान का अंदाजा नही मिल सका है। गांव निवासी भाजपा एस सी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जीतू नाथ ने बताया कि गांव से गुजरी विधुत लाइन में फाल्ट होने से निकली चिंगारी से आग लग गई, आग ने सात लोगो के घरों को चपेट में लिया |
- आग
पीड़ित लोगों के घर रखा कूलर,बाइक,साइकिल समेत अनाज व गृहस्थी का सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। आग में मवेसी व जनहानि नही होने से राहत बनी रही। आग की सूचना पर दमकल मशीन के साथ मौके पर पहुचे कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से लगभग दो घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया | घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र अधिकारी भरथना अतुल प्रधान, तहसीलदार राजकुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर अरिमर्दन सिंह, हल्का इंचार्ज सुरेश सिंह व लेखपाल मौके पर पहुंचे














