भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर, 18 जुन 2025/ भाजपा सरकार के विकासोन्मुख शासन में आदिवासी बहुल दूरस्थ अंचल नगर पंचायत कुसमी से सामरी पाठ तक की सड़क अब जर्जर नहीं, बल्कि चमचमाती डामर वाली होगी। लोक निर्माण विभाग के माध्यम से लगभग ₹25 करोड़ की लागत से नवीन एग्रो कंस्ट्रक्शन द्वारा यह कार्य प्रगति पर है। इस सड़क परियोजना के अंतर्गत 9 बड़े पुलिया, लंबी नालियां, तटबंध, और WBM एवं डामरीकरण सड़क निर्माण शामिल है, जो ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग थी। ठेकेदार विनोद मल्लिक ने मीडिया से बातचीत में बताया कि “मेरी कोशिश है कि गुणवत्ता से समझौता न करते हुए इसे जल्द पूर्ण किया जाए। मौसम ने कुछ दिन मुश्किलें खड़ी की थीं, लेकिन अब काम रफ्तार पकड़ चुका है।”

बॉक्साइट ट्रकों से लेकर दुपहिया वाहन चालकों तक, सबको मिलेगी राहत
सड़क के तैयार होने से आदिवासी अंचल के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने में बड़ी सुविधा होगी। इसके अलावा, क्षेत्र में चलने वाले भारी वाहनों, खासकर बॉक्साइट परिवहन ट्रकों, चार पहिया एवं दोपहिया वाहनों के लिए भी सुगम यातायात मार्ग उपलब्ध होगा।














