भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर, 07 जुलाई 2025/ नगर पंचायत कुसमी के सरहुल सरना धरम मण्डा में सर्व आदिवासी समाज कुसमी की प्रथम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक समाज के सलाहकार देवधन भगत की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें 9 अगस्त 2025 को धूमधाम से विश्व आदिवासी दिवस मनाए जाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आदिवासी दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही, सर्व आदिवासी समाज कुसमी संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई जिम्मेदारियाँ तय की गईं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक डॉ. सोहन लाल, सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक अध्यक्ष सुनील नाग, पूर्व अध्यक्ष धिरजन उरांव, सह संयोजक बालेश्वर राम, कार्यकारी अध्यक्ष दीपक बुनकर, महामंत्री अम्बिकेश्वर पैकरा, प्रवक्ता जितेंद्र एक्का, प्रकाश भगत, घासी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक सोनवानी, सचिव देवलाल नायक एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
सभी ने विश्व आदिवासी दिवस को गरिमामयी और भव्य रूप से आयोजित करने हेतु समाज के हर वर्ग से सहयोग की अपील की।













