भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर, 14 जुलाई 2025/ शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के जोकापाठ गांव में एक मामूली घरेलू विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया, जब परिवार के ही तीन लोगों ने मिलकर मंगरा पहाड़ी कोरवा और उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।
मंगरा, उसकी पत्नी फदारी और बेटा नवला, 07 जुलाई की शाम काम से लौट रहे थे, तभी रास्ते में मंगरा का भतीजा प्रभेस, भाई सोमरा और उसके बेटा फुंटू ने रास्ता रोककर गंदी-गंदी गालियाँ दीं और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले के बाद की भयावह तस्वीर:
मंगरा के हाथ, पीठ और कंधे पर गंभीर चोट!
पत्नी फदारी के सिर में गहरी मार!
नवला के सिर पर डंडा लगने से खून बहने लगा और वह बेसुध हो गया!
नवला की हालत बिगड़ती गई और 10 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे उसकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा:
मौत का कारण – सिर पर गंभीर चोट
जिसके बाद धारा 103(1) BNS (गंभीर हत्या) को भी केस में जोड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ फुंटू पहाड़ी कोरवा (19 वर्ष)
2️⃣ प्रभेस पहाड़ी कोरवा (30 वर्ष)
3️⃣ सोमरा पहाड़ी कोरवा (47 वर्ष)
तीनों को पुख्ता सबूतों के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
दर्ज अपराध:
➡️ अपराध क्रमांक: 93/2025
➡️ धाराएं: 296, 351(2), 115(2), 3(5), 103(1) BNS
➡️ मर्ग क्रमांक: 54/2025, धारा 194 BNS
पुलिस सतर्क, परिजन सकते में
घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। परिजन अभी भी सदमे में हैं। वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्परता से कार्रवाई कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।














