
इटावा, 19 जुलाई 2025:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने आज इटावा पुलिस को मिली नई सौगात को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उत्तर प्रदेश पुलिस की आपात सेवा UP 112 के अंतर्गत लखनऊ मुख्यालय द्वारा द्वितीय चरण में जनपद इटावा को आवंटित 10 चार पहिया वाहन आज विधिवत रूप से थानों के लिए रवाना किए गए।
यह वाहन जिले में कानून व्यवस्था और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए भेजे गए हैं। एसएसपी ब्रजेश श्रीवास्तव ने बताया कि इन गाड़ियों के संचालन से पुलिस की पहुंच और सक्रियता में उल्लेखनीय सुधार आएगा।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मी भी मौजूद रहे। थानों को मिले इन वाहनों से जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा।












