इटावा, 19 जुलाई 2025:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सतत् बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए बाजारों, मोहल्लों और प्रमुख चौराहों का भ्रमण किया गया।
गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें निःसंकोच पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नागरिकों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा गया कि अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस सदैव तत्पर है।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतोष जताया। इटावा पुलिस का यह प्रयास आमजन में विश्वास, सुरक्षा और सहयोग की भावना को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।












