तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रिश्तेदारी से आ रहे बाइक चालक की मौत हुई, पीछे मां व फुफेरी बहिन घायल हो गई
bharattv24x7
भरथना: ऊसराहार मुख्य मार्ग पर नगला धना चौराहा पुलिया के सामने रविवार को शाम करीब 5 बजे ऊसराहार की तरफ से भरथना की तरफ आ रहे बाइक चालक वीरेश उर्फ कल्लू (28) व पीछे बैठी उसकी मां राधा देवी (53) पत्नी शिवचरन निवासी नगला प्रान भरथना व फुफेरी बहिन मोनिका (22) निवासी गपकापुर थाना किशनी जिला मैनपुरी को सामने से आ रहे तेज रफ्तार आ रहे बाइक के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी।

टक्कर से बाइक चालक वीरेश उर्फ कल्लू व पीछे बैठी उसकी मां व फुफेरी बहिन घायल हो गई। आसपास लोगो द्वारा गंभीर हालत में वीरेश उर्फ कल्लू समेत अन्य घायलो को एम्बुलेंस से सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सक द्वारा वीरेश उर्फ कल्लू को मृत घोषित कर दिया, घटना में घायल मृतक की मां को जिला अस्पताल रैफर किया गया जबकि फुफेरी बहिन की मरहम पट्टी कर घर भेजा गया। सीएचसी में मौजूद मृतक के पिता शिव चरण ने बताया कि जिला मैनपुरी के थाना किशनी अंतर्गत गपकापुर गांव निवासी बुआ के घर से पुत्र वीरेश उर्फ कल्लू बाइक से घर आ रहा था, रास्ते मे किसी अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी। सीएचसी पर मौजूद एसएसआई जय सिंह ने बताया कि दो बाइक टकराने से एक बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी उसकी मां घायल हो गई। टक्कर मारने वाला बाइक चालक मौके से भाग गया उसकी तलाश की जा रही है।














