दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवक घायल हो गए, दो घायलों को पीजीआई सैफई रैफर किया गया
भरथना : क्षेत्र अंतर्गत भरथना-बिधूना मुख्य मार्ग पर स्थित छोला मंदिर के पास रविवार की अपराह्न करीब 3 बजे आमने सामने आ रही दो बाइक अनियंत्रित होकर एक दूसरे से टकरा गई । हादसे में बिधूना से भरथना की तरफ आ रहे बाइक चालक अवधेश 34 निवासी मोढी भरथना बाइक पर पीछे बैठा आशीष 25 नगला महीपत व सामने से आ रही बाइक का चालक अंकित 18 निवासी सरईया भरथना घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

हादसे में दोनों बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा देखकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुच गए और तीनों घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी भरथना भेजा गया। जहाँ घायल अवधेश और आशीष को प्राथमिक इलाज के बाद पीजीआई सैफई रैफर किया गया। वही अंकित को परिजन प्राइवेट वाहन से अस्पताल ले गये














