भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर,02 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के आदेशानुसार बलरामपुर जिला की सभी ग्राम पंचायतों में 02 से 07 अक्टूबर 2025 तक ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 एवं ग्रामसभा नियम 1998 के तहत यह बैठकें आयोजित होंगी, जिनमें सदस्यों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सरपंच, पंच और सचिव को दी गई है।

बैठकों में ग्राम विकास और आम जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
पिछली ग्रामसभा के संकल्पों की समीक्षा
पंचायतों की तिमाही आय-व्यय और योजनाओं की स्थिति का वाचन
मनरेगा में रोजगार की मांग और उपलब्धता पर चर्चा
पेंशन योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण और हितग्राहियों का सत्यापन
खाद्यान्न वितरण की पारदर्शिता
जन्म, मृत्यु और विवाह पंजीयन की जानकारी
मौसमी बीमारियों की रोकथाम
सड़कों पर मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के उपाय
पंचायत पोर्टल पर कर संग्रहण और दर निर्धारण
पंचायत अन्नति सूचकांक 1.0 के नतीजों पर चर्चा और सुधार की रणनीति
एड्स, सिकल सेल एनीमिया, बाल विवाह रोकथाम, सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर जागरूकता
इतना ही नहीं, वर्ष 2025-26 के लिए धान विक्रय हेतु किसानों का एग्रीस्टेक एवं एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन भी ग्रामसभा का अहम एजेंडा रहेगा।
क्षेत्रीय लोगों का मानना है कि इस बार ग्रामसभा केवल औपचारिकता नहीं होगी, बल्कि गांव की असल समस्याओं से लेकर विकास की ठोस योजनाओं तक का रोडमैप तैयार होगा।












