• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

झांसी में सपा पूर्व विधायक दीपनारायण यादव का पुलिस रिमांड मंजूर

3 दिन की मांग पर कोर्ट ने 8 घंटे का दिया सशर्त रिमांड

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
January 4, 2026
in Latest News, News, उत्तर प्रदेश
0
झांसी में सपा पूर्व विधायक दीपनारायण यादव का पुलिस रिमांड मंजूर

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":2},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

0
SHARES
69
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

झांसी में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण यादव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जज के सामने सरेंडर करने वाले पूर्व विधायक को 5 जनवरी को 8 घंटे के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। कोर्ट ने पुलिस की 3 दिन की मांग को खारिज करते हुए सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक का सशर्त रिमांड मंजूर किया है।

इस दौरान पुलिस पूर्व विधायक को उनके पैतृक गांव बुढ़ावली ले जाएगी, जहां उनकी निशानदेही पर लूट की रकम बरामद की जानी है। पुलिस 5 जनवरी को जिला कारागार से पूर्व विधायक को रिमांड पर लेगी।

🔹 32 हजार की डकैती और रंगदारी का मामला

यह मामला 20 नवंबर का है। भुजौंद निवासी प्रेम सिंह पालीवाल ने मोठ थाने में पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव, अखाड़ापुरा निवासी अनिल यादव और तीन अन्य के खिलाफ 32 हजार रुपये की डकैती और रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।

इसके बाद से ही पूर्व विधायक फरार चल रहे थे। पुलिस दबिश देती रही, लेकिन 18 दिसंबर को उन्होंने अचानक एमपी-एमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया। तभी से वह जेल में बंद हैं।

🔹 कोर्ट में क्या कहा पुलिस ने

विवेचक और मोंठ थाना प्रभारी राजेश पाल सिंह ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि न्यायिक अभिरक्षा में लिए गए बयान में पूर्व विधायक ने स्वीकार किया है कि लूट के बाद सभी आरोपियों ने रकम आपस में बांट ली थी।

पुलिस के मुताबिक, पूर्व विधायक के हिस्से में आई रकम बुढ़ावली स्थित उनके घर में रखी हुई है। इसी रकम की बरामदगी के लिए पुलिस ने 3 दिन की रिमांड मांगी थी।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश जितेंद्र यादव ने 8 घंटे का सशर्त पुलिस रिमांड मंजूर किया।

🔹 कोर्ट की सख्त शर्तें

कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि

पुलिस कस्टडी में लेने से पहले और वापस जेल भेजने से पहले मेडिकल जांच कराई जाएगी

पूर्व विधायक अपने साथ एक वकील और एक परिजन रख सकते हैं

पूछताछ और आवागमन की वीडियोग्राफी अनिवार्य होगी

किसी भी तरह का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा

🔹 दीपनारायण यादव पर दर्ज हैं 63 मुकदमे

पूर्व विधायक दीपनारायण यादव समाजवादी पार्टी की टिकट पर गरौठा विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। उनके खिलाफ अब तक करीब 63 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

ढाई साल पहले वह जेल से रिहा हुए थे। उन पर 16 सितंबर 2022 को झांसी कोर्ट में पेशी के दौरान बाहुबली नेता लेखराज यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश का आरोप लगा था। इसके बाद 26 सितंबर 2022 को उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

🔹 इस केस की पूरी टाइमलाइन

20 नवंबर: प्रेम सिंह पालीवाल ने मोठ थाने में बीएनएस की धाराओं 310(2), 126(2), 308(5), 119(1), 352, 351(3), 317(3) में केस दर्ज कराया

24 नवंबर: करीबी अशोक गोस्वामी गिरफ्तार, 35 लाख रुपये और कार बरामद

11 दिसंबर: जमानतदार ऋषि यादव गिरफ्तार

12 दिसंबर: 25 हजार के इनामी अनिल यादव ने सरेंडर किया

13 दिसंबर: 20 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

18 दिसंबर: पूर्व विधायक ने एमपी-एमएलए कोर्ट में आत्मसमर्पण किया

5 जनवरी: 8 घंटे का पुलिस रिमांड मंजूर

Tags: Deepnarayan YadavJhansi Loot CaseJhansi newsMP MLA Courtup crime newsपूर्व विधायक पुलिस रिमांड
Previous Post

नववर्ष पर मुस्लिम युवक ने छोला मंदिर में शिवलिंग कि पूजा कर दिया एकता का संदेश

Next Post

इटावा विधानसभा सदर से समाजवादी पार्टी के टिकट पर कुलदीप गुप्ता संटू मैदान में उतर सकते हैं

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post

इटावा विधानसभा सदर से समाजवादी पार्टी के टिकट पर कुलदीप गुप्ता संटू मैदान में उतर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
नर्मदेश्वर मंदिर में 36 शिव महापुराण कथा की पूर्णाहुति, हवन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नर्मदेश्वर मंदिर में 36 शिव महापुराण कथा की पूर्णाहुति, हवन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

August 30, 2026
2027 के चुनाव को लेकर सपा ने कसी कमर, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

2027 के चुनाव को लेकर सपा ने कसी कमर, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

August 30, 2026
गांव में शराब का ठेका हटाने की मांग, महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

गांव में शराब का ठेका हटाने की मांग, महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

August 30, 2026
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से पहले ग्लेशियर टूटने का खौफनाक वीडियो आया सामने, ऊंचाई से कैद हुआ पूरा मंजर

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से पहले ग्लेशियर टूटने का खौफनाक वीडियो आया सामने, ऊंचाई से कैद हुआ पूरा मंजर

August 29, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7