बलरामपुर, 6 फरवरी 2026। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर द्वारा आज अटल चौक, अधोरा बलरामपुर में जिला कलेक्टर कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हरिहर यादव कर रहे हैं।

बताया गया है कि इस आंदोलन में पूरे जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से मनरेगा से जुड़े मुद्दों, मजदूरों को समय पर रोजगार व भुगतान, तथा ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार गारंटी से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
जिलाध्यक्ष हरिहर यादव ने कहा कि मनरेगा योजना ग्रामीण गरीबों और मजदूर वर्ग के लिए जीवनरेखा है, लेकिन वर्तमान में योजना के क्रियान्वयन में कई प्रकार की समस्याएं सामने आ रही हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने हेतु कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जा रहा है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलेभर के लोगों से भी इस आंदोलन में भाग लेकर मनरेगा मजदूरों के अधिकारों की आवाज बुलंद करने की अपील की है।














