राजपुर,बलरामपुर 07 फरवरी 2026/ जिला बलरामपुर के थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत एक बुजुर्ग गरीब किसान को झांसे में लेकर दिनदहाड़े 49 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश लगातार जारी है मामला 02 फरवरी 2026 की है ग्राम पंचायत डांड खड़ुआ निवासी निबल साय अपने पुत्र के साथ सहकारी बैंक शाखा राजपुर में धान बिक्री की राशि निकालने आया था बैंक से 49 हजार रुपये निकालने के बाद पुत्र अपने निजी कार्य से राजपुर चला गया और निबल साय बैंक के पास ही प्रतीक्षा करता रहा पुत्र के नहीं लौटने पर निबल साय पैदल अपने गांव की ओर रवाना हो गया।

इसी दौरान रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उससे तंबाकू मांगा और उसके पुत्र का नाम पूछकर जान-पहचान का झांसा दिया आरोपियों ने बेटे को पहले से जानने की बात कहकर गांव तक छोड़ने का भरोसा दिलाया और गमछा मे बंधा रकम अपने पास रखवा ली कुछ दूर ले जाकर दुकान से सामान लाने का बहाना बनाकर दोनों आरोपी रुपये लेकर फरार हो गए घटना की रिपोर्ट देर शाम निबल साय द्वारा अपने पुत्र के साथ थाना राजपुर में दर्ज कराई गई, जिस पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 25/2026 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देश पर थाना प्रभारी राजपुर द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई फुटेज के आधार पर संदेही तक पहुंचकर आरोपी की पहचान की गई पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी जेल कुमार पिता रामलाल (27 वर्ष), निवासी ग्राम तुंगा, थाना लखनपुर, जिला सरगुजा को विधिवत गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20,000 रुपये नकद जब्त किए हैं। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है मामले में एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है इस कार्रवाई में आरक्षक अमित राजवाड़े की विशेष भूमिका रही साथ ही थाना प्रभारी राजपुर सहायक उप निरीक्षक अशोक तिर्की प्रधान आरक्षक पवन सिंह एवं प्रधान आरक्षक राजेंद्र ध्रुव की सक्रिय सहभागिता रही।














