इटावा में अभिषेक शुक्ला बने बहुजन समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष
इटावा। बहुजन समाज पार्टी के संगठन विस्तार के तहत जनपद इटावा में अभिषेक शुक्ला को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार जाटव द्वारा जारी पत्र के अनुसार, शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार अभिषेक शुक्ला को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि अभिषेक शुक्ला अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
जिला अध्यक्ष ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पार्टी के सिद्धांतों का पालन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका












