सर्राफा कमेटी ने भरथना पुलिस टीम को किया सम्मानित, दो चोरी का खुलासा
भरथना : भरथना थाना पुलिस टीम को नगर में हाल ही हुई दो बड़ी चोरी की घटनाओं का तत्काल खुलासा करने के लिए सर्राफा कमेटी द्वारा पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया | कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित अवध गार्डन में सर्राफा कमेटी ने अभी हाल ही में नगर में हुई दो चोरियों तिलक रोड स्थित सर्राफा दुकान से 10 सोने की अंगूठी व गोविन्द नगर में फौजी के सूने पडे घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस की सजगता के चलते मय माल खुलासा किया था | पुलिस कर्मियों का मनोबल बढाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष राहुल यादव, महामंत्री शरद दीक्षित, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह वर्मा ने मुख्य अतिथि चैयरमैन अजय कुमार यादव गुल्लू, थाना प्रभारी विक्रम सिंह, निरीक्षक क्राइम अरिमर्दन सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज तन्मय चौधरी सहित का0 शोभाराम, सोनवीर चौधरी, अजय सिंह, गौरव कुमार, रामदत्त आदि का माल्यार्पण, अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह्न भेंटकर स्वागत सम्मान किया।

इस मौके पर प्रताप सिंह वर्मा, अंकित यादव, सार्थक यादव छोटू, रामजी तोमर, राजेश यादव पण्डा, रोहित भंसाली, पम्मी यादव, नीरज यादव, गुड्डू यादव, राजीव यादव, सचिन वर्मा, सन्तोष वर्मा सहित नगर के सर्राफा व्यापारि सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करूणाशंकर दुबे व रणवीर सिंह वर्मा ने की।












