No Result
View All Result
कुसमी,बलरामपुर 10 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मुज्जसम नजर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुसमी, जिला बलरामपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर विकासखंड कुसमी में स्वीकृत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईटीई) का संचालन कुसमी में ही सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ हस्तक्षेप और दबाव के चलते उक्त संस्थान का संचालन कुसमी के बजाय जिला मुख्यालय बलरामपुर के किसी पुराने भवन में किए जाने की संभावना जताई जा रही है। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि ऐसा होता है तो कुसमी क्षेत्र को शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ेगा।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि कुसमी में डीआईटीई का संचालन होने से क्षेत्र एक प्रमुख शैक्षणिक केंद्र के रूप में विकसित हो सकता है, जिससे स्थानीय विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा और शिक्षा का स्तर भी बेहतर होगा।
मुख्य मांगें इस प्रकार हैं:
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईटीई) का संचालन कुसमी स्थित नवीन भवन में ही सुनिश्चित किया जाए।
किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप या स्थानांतरण की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कुसमी में नियमित कक्षाओं का संचालन प्रारंभ कराया जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर पंचायत कुसमी अध्यक्ष राजेन्द्र भगत, पार्षद वाहिद अली, पार्षद विनीता भगत, पार्षद अमरनाथ, पूर्व पार्षद छत्रपति प्रजापति, कांग्रेस पीसीसी सदस्य सोनु अली, अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव सैफ अली, कुसमी मंडल अध्यक्ष पंकज दुबे, सामरी मंडल अध्यक्ष खसरु बुनकर सहित हसीना, इरफान अली और जैनुल खान उपस्थित रहे।
No Result
View All Result