गाजियाबाद। हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। Divyanka Sirohi का 30 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक चक्कर आया, जिससे वह जमीन पर गिर गईं और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई।
घटना उत्तर प्रदेश के Ghaziabad की बताई जा रही है। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत में शोक की लहर है।
दिव्यांका सिरोही सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय थीं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 1.3 मिलियन (13 लाख) फॉलोअर्स थे, जहां वह अपने फोटो और वीडियो के जरिए फैंस से जुड़ी रहती थीं।
फिलहाल, उनकी अचानक मौत को लेकर कोई आधिकारिक विस्तृत बयान सामने नहीं आया है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गिरने से आई चोट को कारण माना जा रहा है।














