स्मृति ईरानी कल पहुंचेंगी अमेठी, भाजपा प्रशिक्षण अभियान के समापन में लेंगी हिस्सा
अमेठी। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद Smriti Irani का कल एक दिवसीय अमेठी दौरा प्रस्तावित है। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार अमेठी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रेरणा से आयोजित दो दिवसीय भाजपा प्रशिक्षण अभियान के समापन कार्यक्रम के दूसरे दिन स्मृति ईरानी शामिल होंगी। यह कार्यक्रम मुसाफिरखाना स्थित लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर बने सरस्वती मैरिज लॉन में आयोजित किया जा रहा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्मृति ईरानी के स्वागत की विशेष तैयारियां की गई हैं। जगह-जगह फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान वह भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा भी करेंगी।
बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। स्मृति ईरानी के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह और तैयारियों का माहौल बना हुआ है।














