• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home News

सामरी: मुहर्रम पर गूंजे ‘या हुसैन’ के नारे, राजेंद्रपुर में निकला भव्य जुलूस

बलरामपुर जिला पंचायत अध्यक्ष ने चबूतरा (शेड) निर्माण की घोषणा, पारंपरिक लाठी-डंडा खेल बना आकर्षण का केंद्र

Saif Ali Balrampur by Saif Ali Balrampur
June 26, 2026
in News, छत्तीसगढ़
0
सामरी: मुहर्रम पर गूंजे ‘या हुसैन’ के नारे, राजेंद्रपुर में निकला भव्य जुलूस
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp
कुसमी,बलरामपुर  26 जून 2026। मुहर्रम पर्व के अवसर पर शुक्रवार को जिला बलरामपुर के ब्लॉक कुसमी मे ग्राम पंचायत राजेन्द्रपुर, अमटाही एवं सरईडीह क्षेत्र में श्रद्धा, अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ मुहर्रम का आयोजन संपन्न हुआ। हजरत इमाम हसन एवं इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुहर्रम कमेटियों द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस सामरी की पावन धारा से प्रारंभ होकर खेल मैदान राजेंद्रपुर पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। पूरे मार्ग में “या हुसैन”, “या अली” और “हम हुसैन वाले हैं” के नारों से वातावरण गूंजता रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बलरामपुर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामणि निकुंज, विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत कुसमी के उपाध्यक्ष अशोक सोनी तथा अति विशिष्ट अतिथि प्रेस क्लब कुसमी के अध्यक्ष निजाम अली उपस्थित रहे। मुहर्रम कमेटी अमटाही, सरईडीह एवं राजेंद्रपुर की ओर से सभी अतिथियों का गमछा ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामणि निकुंज ने सभी को मुहर्रम पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे की परंपरा को बनाए रखने की अपील की। इस दौरान मुहर्रम कमेटी द्वारा राजेंद्रपुर में चबूतरा (शेड) निर्माण की मांग रखी गई, जिस पर उन्होंने चबूतरा (शेड) निर्माण कराने की घोषणा की।

जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक सोनी ने भी मुहर्रम पर्व की शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व के त्याग, बलिदान और इंसानियत के संदेश को आत्मसात करने की बात कही।
आयोजन के दौरान पारंपरिक लाठी-डंडा खेल का शानदार प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। इसकी शुरुआत जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक सोनी एवं मुहर्रम कमेटी के सदर यूसुफ अंसारी ने स्वयं मैदान में उतरकर की। इसके बाद युवाओं ने अपने पारंपरिक कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का संचालन एवं मंच संचालन यूसुफ खान ने किया। अंत में उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा की गई घोषणा के लिए मुहर्रम कमेटी राजेंद्रपुर, अमटाही एवं सरईडीह की ओर से आभार व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता इंद्रदेव निकुंज, प्रेस क्लब कुसमी के कोषाध्यक्ष फिरदोस आलम, सह कोषाध्यक्ष सद्दाम खान, कार्यालय प्रभारी जसीम खान, पूर्णिमा सेमरिया, खालिद, राहुल गुप्ता सहित राजेंद्रपुर, अमटाही एवं सरईडीह के समाज प्रमुख, जनप्रतिनिधि, प्रेस क्लब के सदस्य तथा बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चे उपस्थित रहे।
Tags: कुसमी बलरामपुर छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ news
Previous Post

छत्तीसगढ़ में एल्डरमैन की नई नियुक्ति जारी, बलरामपुर जिले के सभी नगरीय निकायों में नामित पार्षद नियुक्त

Saif Ali Balrampur

Saif Ali Balrampur

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
सामरी: मुहर्रम पर गूंजे ‘या हुसैन’ के नारे, राजेंद्रपुर में निकला भव्य जुलूस

सामरी: मुहर्रम पर गूंजे ‘या हुसैन’ के नारे, राजेंद्रपुर में निकला भव्य जुलूस

June 26, 2026
छत्तीसगढ़ में एल्डरमैन की नई नियुक्ति जारी, बलरामपुर जिले के सभी नगरीय निकायों में नामित पार्षद नियुक्त

छत्तीसगढ़ में एल्डरमैन की नई नियुक्ति जारी, बलरामपुर जिले के सभी नगरीय निकायों में नामित पार्षद नियुक्त

June 26, 2026
छत्तीसगढ़ में एल्डरमैन की नई नियुक्ति जारी, बलरामपुर जिले के पांचों नगरीय निकायों में नामित सदस्य नियुक्त

छत्तीसगढ़ में एल्डरमैन की नई नियुक्ति जारी, बलरामपुर जिले के पांचों नगरीय निकायों में नामित सदस्य नियुक्त

June 26, 2026
प्रेस क्लब कुसमी ने हिंडाल्को के जीएम से की शिष्टाचार भेंट

प्रेस क्लब कुसमी ने हिंडाल्को के जीएम से की शिष्टाचार भेंट

June 24, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7