नगर में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, व्यापारियों से स्वयं हटाने की अपील
भरथना: नगर में आज (बुधवार) अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। नगर पालिका परिषद ने मुनादी कराकर व्यापारियों से स्वयं अपना अतिक्रमण हटाने की अपील की है। चेतावनी दी गई है कि अभियान के दौरान अतिक्रमण मिलने पर उसे हटाने के साथ ही नियमानुसार जुर्माना भी लगाया जाएगा। गौरतलब है कि बीते दिनों पालिका अध्यक्ष अजय यादव गुल्लू, उपजिलाधिकारी काव्या सी , पुलिस क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्य एवं अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा की मौजूदगी में सभासदों और व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में निर्णय लिया गया था कि 8 जुलाई (बुधवार) को नगर में ‘नाली से नाली’ तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में नगर पालिका ने मुनादी कराकर तथा व्यापारियों से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें समय रहते स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की है। अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियान की शुरुआत सरोजिनी रोड, बालूगंज सब्जी मंडी क्षेत्र से की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के व्यापारियों को पहले ही स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए सूचित किया जा चुका है
नगर पालिका कर्मचारी सड़क किनारे खड़े ठेला संचालकों एवं दुकानदारों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील करते हुए।
। ।













